फ़िल्म 'नूर' में पाकिस्तानी पत्रकार की भूमिका में दिखेंगी सोनाक्षी सिन्हा !

    फ़िल्म 'नूर' में पाकिस्तानी पत्रकार की भूमिका में दिखेंगी सोनाक्षी सिन्हा !

    गर्ल सोनाक्षी सिन्हा फोर्स 2 और अकीरा में मारधाड़ करने के बाद अब जल्द ही स्मार्ट पत्रकार की भूमिका में फिल्म 'नूर' में नजर आएँगी। इस खबर को खुद सोनाक्षी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। सोनाक्षी ने इस फिल्म का रिलीज डेट शेयर करते हुए लिखा है कि 'एक नन्हा तूफ़ान है, एक आम लड़की जैसी लड़की है' इस फिल्म को डायरेक्ट सुनील सिप्पी कर रहे हैं। इस फ़िल्म में सोनाक्षी के साथ शिबानी दांडेकर, कन्नन गिल और पूरब कोहली काम कर रहें हैं। 

    उन्होंने ने कहा कि ये फ़िल्म अगले साल 21 अप्रैल को रिलीज होगी। बता दें कि ये फिल्म पाकिस्तानी लेखक सबा इम्तियाज़ के उपन्यास 'कराची यू आर किलिंग मी' पर आधारित है, जिसमें सोनाक्षी पाकिस्तानी पत्रकार नूर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उसके मुंबई आने और लव लाइफ से जुड़ने की कहानी है।

    लेटेस्ट ख़बरों और अपडेट के लिए फ्री में डाउनलोड करें  Desimartini App !