हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया की अपार सफ़लता के बाद वही टीम एक बार फिर तैयार है आपका मनोरंजन करने के लिए ! वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर बद्रीनाथ की दुल्हनिया आपका दिल खुश हो जायेगा !
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया की अपार सफ़लता के बाद वही टीम एक बार फिर तैयार है आपका मनोरंजन करने के लिए ! वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर बद्रीनाथ की दुल्हनिया आपका दिल खुश हो जायेगा ! कम
निर्णय
“फिल्म की स्टोरी कुछ ख़ास नहीं हैं फिर भी एक बार देखा जा सकता है। ”
अगर आपने काफी समय से कोई अच्छी और फनी मूवी नहीं देखी है और टिपिकल बॉलीवुड फ़िल्मों के दीवाने हो, तो फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' आप ही के लिए बनी है। ये कहानी है झाँसी में रहने वाले बद्रीनाथ बंसल की जो ढूँढ रहे हैं अपनी दुल्हनिया। बद्री (वरुण धवन) कहते हैं कि यूपी में लड़कों को एसेट और लड़कियों को लायबिलिटी माना जाता है। सही कहते है हमारे देश में दहेज़ प्रथा और लड़कियों की इज़्ज़त ना करना बहुत आम बात है।
यही है फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की कहानी। बद्री के घरवाले उसकी शादी करवाना चाहते हैं और बद्री किसी और की शादी में अपनी दुल्हनिया पसंद कर आता है, लेकिन दुल्हनिया यानि वैदेही (आलिया भट्ट) उसकी होना नहीं चाहती। बद्री एक बेहद ख़ुशमिजाज़ लड़का है जो वैदेही से शादी करना चाहता है। लेकिन वैदेही को अपने सपने पूरे करने हैं और शादी के लिए तैयार नहीं है। फिल्म की पूरी कहानी शादी, दहेज़, लड़की और इज़्ज़त जैसी बातों के इर्द-गिर्द घूमती है। क्या बद्री वैदेही को मना पायेगा या नहीं ये देखने वाली बात है।
फिल्म का फर्स्ट हाफ बहुत अच्छा है। उसमें मुश्किल से ही कोई सीन है जिसे देखकर आपको हँसी न आये। वरुण धवन और आलिया भट्ट ने अपना जादू बख़ूबी बिखेर है। आलिया अपनी अच्छी रिकॉर्ड क़ायम रखे हुए हैं और वरुण के तो क्या कहने ! फिल्म का सेकंड हाफ भी अच्छा है। इसमें हँसी-मज़ाक पीछे छोड़कर इंटेंस मोड़ ले लेती है। इस फिल्म को काफी इत्मीनान से बनाया गया है और वो सभी के काम के ज़रिये देखा जा सकता है। ये फिल्म काफी हल्की है और आपका दिल खुश कर देगी।
फिल्म का डायरेक्शन और बाकि सभी एक्टर्स का काम कमाल का है। फिल्म में टीवी की दुनिया के काफी एक्टर्स को लिया गया है और सभी ने अपनी भूमिका बेहतरीन तरीके से निभाई है। फिल्म का म्यूजिक पहले से ही हिट है और मुझे उसके बारे में कुछ बोलने की ज़रूरत नहीं है। फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को आपको एक बार ज़रूर देखना चाहिए !