अनिल कपूर हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता हैं| अनिल कपूर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू उमेश मेहरा की फिल्म 'हमारे तुम्हारे' (1979) से किया, उसके बाद उन्होंने तेलुगु सिनेमा में अपना डेब्यू किया फिल्म 'वंसा वृक्षं' (1980) से और फिर कन्नड़ फिल्मों में डेब्यू 'पल्लवी अनु पल्लवी' (1984) फिल्म से किया| अनिल कपूर को कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है, उनका पहला फिल्मफ़ेयर अवॉर्ड फिल्म 'मशाल' (1984) के लिए मिला और फिर फिल्म 'तेज़ाब' (1988) और 'बेटा' (1992) बेस्ट एक्टर के लिए फिल्मफ़ेयर मिला| फिल्म 'वह सात दिन', 'मेरी जंग', 'कर्मा', 'मिस्टर इंडिया', 'विरासत' अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्मों में से हैं| फिल्म 'पुकार' (2000) के लिए अनिल कपूर को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया| अनिल कपूर ने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें फिल्म 'स्लमडॉग मिलिनिअर' और टीवी सीरीज '24' शामिल हैं|