अर्जुन कपूर भारतीय सिनेमा के एक जानेमाने कलाकार है| अर्जुन कपूर मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे है| काफी फिल्मों में बतौर असिस्टेन्ट डायरेक्टर के रूप में काम करने के बाद, अर्जुन कपूर के फिल्मी केरियर की शुरुआत मुख्य अभिनेता के तौर पर 2012 में हबीब फैसल की फ़िल्म 'इश्कजादे' से हुई थी| जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया| इस फ़िल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के तौर पर फिल्मफेयर पुरस्कारों में नामांकित किया गया था|
2014 में '
गुंडे' और '
2 स्टेट्स' से अर्जुन कपूर एक बेहतरीन कलाकार के रुप में उभर कर सामने आए और इतना ही नहीं 2014 में अर्जुन कपूर को 'फाइंडिंग फन्नी' के लिए फ़िल्म आलोचकों से प्रशंसा मिली और दर्शकों को 'तेवर' में उनका एक्शन रूप भी काफ़ी पसंद आया| इतना ही नहीं उन्होंने
रणवीर सिंह के साथ मिलकर 2015 iifa अवार्ड्स में अपना रंग जमाय| अर्जुन कपूर फ़िल्म प्रोड्यूसर संदीप मारवाह और अभिनेता
अनिल कपूर के भतीजे है | इनके अलावा अभिनेत्री सनोम कपूर , मोहित मारवाह और प्रोड्यूसर रिया कपूर, अर्जुन के चचेरे भाई-बहन हैं | इनकी एक बहन भी है, जिनका नाम अंशुला कपूर है| प्रसिद्ध अभिनेत्रि
श्रीदेवी अर्जुन की सौतेली माँ |अर्जुन कपूर ने आर्य विद्या मंदिर, चैंबूर, मुम्बई से पढ़ाई की और बाद में बारहवीं के एग्जाम में फैल होने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी| शुरूआत में अर्जुन कपूर को अपने वजन के चलते फिल्मी जगत में काफी असहजता महसूस होती थी| इसके बाबजूद आज अर्जुन कपूर युवा वर्ग के लिए एक बेहतरीन उदारण बन चुके हैं|