दीपिका पादुकोणे हिंदी सिनेमा अभिनेत्री और मॉडल हैं| दीपिका पादुकोणे को 2 फिल्मफ़ेयर अवार्ड्स से सम्मानित किया चुका है और ये बॉलीवुड की सबसे मंहगी और सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं| देश के नामी बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण एवं उनकी पत्नी उज्जला के घर जन्मी दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इनका जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपेनहेगन में हुआ और उसके बाद वे बैंगलोर में पली बढ़ीं। बचपन से बैडमिंटन खेलने वाली दीपिका इस राष्ट्रीय स्टार पर खेल चुकी हैं लेकिन बाद में मॉडलिंग में रूचि जागने के बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान उस पर लगाया। हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो 'नाम है तेरा तेरा' में फीचर करने के बाद डायरेक्टर फराह खान ने उन्हें अपनी फिल्म '
हैप्पी न्यू ईयर' के लिए चुना लेकिन वह फिल्म बनने में देर होने की वजह से उन्हें "ॐ शांति ॐ" में ब्रेक दिया गया। इसके बाद इन्होंने कई सफल फिल्मों जैसे "
ये जवानी है दीवानी" , "
बाजीराव मस्तानी" में काम किया और यह फ़िलहाल बॉलीवुड डायरेक्टर्स की लिस्ट में काफी ऊँचे दर्ज़ पर हैं। दीपिका हॉलीवुड भी जा चुकी हैं और अभी विन डीज़ल के साथ फिल्म "रिटर्न ऑफ़ जैंडर केज" में नज़र आई|