काजोल मशहूर अदाकारा तनूजा की बेटी हैं। काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था| काजोल ने फिल्म 'बेखुदी' (1992) से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया लेकिन उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म 'बाज़ीगर' (1993) से मिली| काजोल ने लोकप्रिय फिल्मों 'इश्क़', '
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी ख़ुशी कभी गम', 'माई नेम इज खान' और 'दिलवाले' में अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में एक अलग मुकाम पाया है। काजोल को कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चूका है, जिसमें 5 फिल्मफ़ेयर शामिल हैं| काजोल की शादी एक्टर
अजय देवगन से हुई है और इनके दो बच्चे हैं।