रणवीर सिंह हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता हैं| रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई, 1985 को मुंबई में हुआ था और उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है| एक्टर रणवीर सिंह इंडिआना यूनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए भारत वापस आ गए|
रणवीर सिंह ने अपनी पहली ही फिल्म 'बैंड बाजा बारात' (2010) से लोगों का दिल जीत लिया और 'लुटेरा' (2013), '
गुंडे' (2014), '
बाजीराव मस्तानी' (2015) जैसी फिल्में कर के अपनी एक्टिंग की प्रतिभा का परिचय भी बखूबी दिया| रणवीर सिंह को फिल्म 'बैंड बाजा बारात' और 'रामलीला' के लिए फिल्मफ़ेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चूका है| जल्द ही में एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म '
पद्मावती' आने वाली है, जिसमें उन्होंने मोहम्मद अलाउद्दीन खिलजी की
भूमिका निभाई है|