परिचय
रोहित कर्नाटक के मैंगलोर शहर से सम्बन्ध रखते हैं। उनके पिता हिन्दी और कन्नङ फिल्मों के विख्यात फाइट मास्टर एम. बी. शेट्टी थे जिन्होने कुछ फिल्मो मे अभिनय भी किया था। रोहित को बचपन से ही फिल्मों का शौक रहा है। ...और देखें
रोहित कर्नाटक के मैंगलोर शहर से सम्बन्ध रखते हैं। उनके पिता हिन्दी और कन्नङ फिल्मों के विख्यात फाइट मास्टर एम. बी. शेट्टी थे जिन्होने कुछ फिल्मो मे अभिनय भी किया था। रोहित को बचपन से ही फिल्मों का शौक रहा है। रोहित का खुद का कहना है कि अभिनय उनके वश की चीज नही है। वह शुरु से ही एक निर्देशक बनना चाहते थे। हालांकि वह कुछ फिल्मों मे छोटी-मोटी भूमिकाओं मे दिखते रहते हैं।उन्होंने अपना करियर 17 साल की उम्र में कुकू कोहली के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर फूल और कांट के साथ शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कुकू के साथ ही एक और फिल्म एक और कोहिनूर में असिस्ट किया जो कि कभी रिलीज ही नहीं हुई। इसके अलावा रोहित ने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया जैसे सुहाग, हकीकत, जुल्मी।
इसके बाद रोहित ने अनीस बज्मी के साथ फिल्म प्यार तो होना ही था में काम किया। इसी के बाद उन्होंने हिन्दुस्तान की कसम और राजू चाचा के लिए भी काम किया। जमीन, गोलमाल, सन्डे, गोलमाल रिटन्र्स, आॅल द बेस्टः फन बिगिन्स, गोलमाल 3, सिंहम, बोल बच्चन, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंहम रिटन्र्स।
उन्होंने दिलवाले जो कि एक लंबी-चैंड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म है। फिल्म में शाहरूख खान, काजोल, वरूण धवन, कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। डॉयरेक्ट कीथी अभी उनकी फिल्म सिम्बा आने वाली हैं जिसमें रणवीर सिंह और सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। Less
पूरा पढ़े