सोनाक्षी सिन्हा इंडियन सिनेमा के शॉटगन यानी शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू
सलमान खान के अपोजिट फिल्म 'दबंग' से किया, जिसमें उन्हें काफी सराहा गया और उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए फिल्मफ़ेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया| इसके बाद उन्होंने फिल्म '
राउडी राठौर' , 'सन ऑफ़ सरदार' और 'लुटेरा' जैसी फिल्मों में काम किया जिसमें खासकर फिल्म 'लुटेरा' में उनकी परफॉरमेंस को दर्शकों और आलोचकों दोनों ने सराहा। फिल्म '
लूटेरा' (2013) के लिए उन्हें फिल्मफ़ेयर में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नामांकित किया गया था|