विद्युत जामवाल एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं उन्होंने तेलगु और तमिल इंडस्ट्री में भी काफी काम किया हैं। जिन्होंने
जॉन अब्राहम की फेमस फिल्म फाॅर्स से अपने बॉलीवुड कॅरियर की शुरुआत की थी उसके बाद उन्होंने फिल्म कमांडो भी अपने अभिनय का अच्छा प्रदर्शन किया हैं। विद्युत् जामवाल का जन्म 10 दिसम्बर 1980 को जम्मू में हुआ था। उनके पिता आर्मी में अफसर के पद सेवानिवृत हैं। उन्होंने महज तीन वर्ष की उम्र से मार्शल आर्ट्स की शिक्षा लेना आरम्भ कर दी थी।
विद्युत् जामवाल ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में तेलुगु फिल्म शक्ति से की। इसी दौरान उन्होंने फ़ोर्स फिल्म से हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और जिनेलिया दीसूजा मुख्य
भूमिका में नजर आये थे।
फिल्म में विद्युत् ने एक खलनायक की भूमिका अदा की थी, जिसे दर्शकों और आलोचकों द्वारा बेहद ही पसंद किया गया। उनकी दूसरी हिंदी फिल्म कमांडो थी, जिसमे वह मुख्य भूमिका बतौर अभिनेता नजर आये थे।