युविका चौधरी एक भारतीय फ़िल्म और टेलीविजन अभिनेत्री हैं। इनका जन्म 22 दिसम्बर 1991 में बरौत, उत्तर प्रदेश में हुआ था। युविका ने अभिनय के सफर की शुरुआत 2004 में ज़ी टीवी के ज़ी सिने स्टार्स की खोज नामक एक वास्तविक कार्यक्रम से शुरू हुआ। जिसके कारण वह एक प्रसिद्ध धारावाहिक अस्तित्व... एक प्रेम
कहानी में आस्था का किरदार मिल गया। इसके बाद वह कई विज्ञापन में दिखीं। जिसके बाद फराह खान ने इन्हें अपनी फ़िल्म ओम शांति ओम में ले लिया। यह फ़िल्म बहुत चली , जिसके बाद इन्हें समर 2007 और तो बात पक्की है जैसे फिल्मों में भी काम मिल गया वर्ष 2011 में यह नौटी एट 40 में पहली बार एक मुख्य किरदार में आई। यह खाप फ़िल्म में मनोज पाहवा के साथ भी कार्य किया और एनिमी में के के मेनन व 2013 में अफ़रातफ़री में
सुनील शेट्टी के साथ काम किया। इसके बाद 2015 में द शौकीन्स में
अक्षय कुमार के साथ काम किया।