शहनाज़ गिल के सामने सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर रो पड़ी फैन, एक्ट्रेस ने लगाया गले

    वहीं एक ऐसी भी फैन रही जो एक्ट्रेस को देख कर रो पड़ी और उन्हें गले से लगा लिया। ये फैन सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर इमोशनल हो गई और शहनाज़ से गले लग कर रो पड़ी। यहां एक्ट्रेस ने उन्हें संभाला, प्यार से गले लगाकर चुप करवाया और आगे बढ़ गई।

    शहनाज़ गिल के सामने सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर रो पड़ी फैन, एक्ट्रेस ने लगाया गले

    शहनाज़ गिल इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। बीती रात एक्ट्रेस को HT इंडिया’ज मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड 2022 में देखा गया था। यहां एक्ट्रेस ने सिल्वर ब्लैक मिक्स गाउन पहना था। उन्होंने बालों को बांधा हुआ था। मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। अवार्ड जीतने के बाद शहनाज़ जब बाहर आई तो उन्हें फैंस ने घेर लिया। वहीं एक ऐसी भी फैन रही जो एक्ट्रेस को देख कर रो पड़ी और उन्हें गले से लगा लिया। ये फैन सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर इमोशनल हो गई और शहनाज़ से गले लग कर रो पड़ी। यहां एक्ट्रेस ने उन्हें संभाला, प्यार से गले लगाकर चुप करवाया और आगे बढ़ गई।

    इस वीडियो में शहनाज़ भी भावुक नज़र आई। लें वक़्त जे साथ उन्होंने खुद को मजबूत कर लिया है। वो आगे बढ़ गई हैं और आगे बढ़ना चाहती हैं। सिद्धार्थ की यादें हमेशा उनके साथ हैं। सिड्नाज़ उनके साथ है। ये बीती रत का सबसे खूबसूरत वीडियो रहा।

    इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया जहां शहनाज़ ने अपनी कार के इंतजार में बाहर ही बैठ गई। उन्होंने मौजूद पैपराजी से कुछ देर तक बात की। उनकी इसी मासूमियत को उनके फैंस पसंद करते आये हैं। उन्हें फैंस ने जमीन से जुड़ा सितारा बताया।

    बता दें, पिछले साल सितंबर में सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। अपने सबसे करीबी दोस्त का साथ छूटने के बाद एक्ट्रेस ने खुद को संभालने का समय लिया। अब एक्ट्रेस अपने सारे इमोशन को साथ लेकर अपने बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रही हैं। एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ जिसका नाम अब भाईजान बताया जा रहा है में नज़र आयेंगी। उम्मीद है ये फिल्म शहनाज़ को इंडस्ट्री में शीर्ष स्थान मिल जाये। ये एक्ट्रेस की पहली हिंदी फिल्म होगी जिसका सभी को इंतजार है।

    Tags