'5 फुटिया दीपिका', डेनिम अवतार आलिया भट्ट को लोगों ने जमकर किया ट्रोल
आलिया भट्ट नए लुक में हुईं ट्रोल, लोग बोले- दीपिका पादुकोण को कर रही है कॉपी
Updated : October 20, 2023 05:23 PM ISTआलिया भट्ट नए लुक में हुईं ट्रोल, लोग बोले- दीपिका पादुकोण को कर रही है कॉपी
आलिया भट्ट बॉलीवुड की काफी जबरदस्त एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अकसर एक्ट्रेस को उनकी एक्टिंग और उनकी पर्सनल लाइफ के लिए काफी सराहा जाता है। वो अपनी वर्क लाइफ और पर्सनल लाइफ दोनों को बैलेंस करके चलती हैं। फिलहाल तो एक्ट्रेस के लिए खुशखबरी के ही दिन चल रहे हैं। उन्हें गुच्ची का पहला ब्रांड इंडिया से ब्रांड एबेस्डर बना दिया गया है। वो Gucci’s Cruise 2024 में अपना जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं। इससे पहले एक्ट्रेस साउथ कोरिया के एक इवेंट में शिरकत करते के लिए मुंबई से बीती रात निकलीं। वो ऊपर से लेकर नीचे तक डेनिम लुक में नजर आईं। वो हमेशा की तरह प्यारी लग रही थीं लेकिन कुछ लोगों को आलिया का ये लुक पसंद नहीं आया और उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया।
एक पैपराजी अकाउंट से आलिया का वीडियो सामने आया है और एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। वो बड़ी सी डैनिम जैकेट और पैंट में नजर आईं। जबकि उनका मेकअप काफी कम था। एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिया और आगे चली गईं।
इस वीडियो के बाद लोगों ने कमेंट में लिखा, ''क्या ये दीपिका को कॉपी करने की कोशिश कर रही है? ऐसा लग रहा है।'' एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''कौन ही जाने ये क्यों दीपिका को हमेशा कॉपी करती है?'' एक और ने लिखा, ''5 फुटिया दीपिका, ये तो एक्सप्रेशन भी कॉपी कर रही है।''
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने पिछली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र और डार्लिंग्स में नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस के पास कई और प्रोजेक्ट्स हैं। वो करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर उनके साथ नजर आएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस हॉलीवुड में भी डेब्यू कर रही हैं। वो गैल गैडोट की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन का हिस्सा होंगी और फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।