अल्लू अर्जुन बने फैमिली मैन, 'पुष्पा 2' से ब्रेक लेकर छुट्टी मनाने पहुंचे राजस्थान
अल्लू अर्जुन और उनके परिवार की छुट्टियां बिताते हुए ये फोटोज और वीडियो काफी वायरल हो रही हैं, आपने देखीं?
Updated : March 01, 2023 05:09 PM ISTअल्लू अर्जुन और उनके परिवार की छुट्टियां बिताते हुए ये फोटोज और वीडियो काफी वायरल हो रही हैं, आपने देखीं?
अल्लू अर्जुन साउथ इंडस्ट्री के एक जबरदस्त एक्टर हैं। फिल्म पुष्पा से उन्होंने पूरे इंडिया में अपना एक नया मुकाम हासिल कर लिया। इसके बाद तो हर कोई उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहा है। लेकिन काम अपनी जगह है और फैमिली अपनी जगह। इसलिए एक्टर अपनी फैमिली को लेकर राजस्थान पहुंच गए हैं। उन्होंने तो अपने इंस्टाग्राम पर कुछ झलकियां शेयर की थीं इसके अलावा उनकी पत्नी ने भी इंस्टा पर ट्रिप की फोटोज शेयर की हैं।
अल्लू अर्जुन की फैमिली की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम अल्लू स्नेहा रेड्डी है। दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम अयान है और बेटी का नाम आरहा।
अल्लू की एक वीडियो राजस्थान के रणथंभौर से भी आई है जहां वो और उनका बेटा वीडियो में टाइगर सफारी का मजा लेते नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन एक जीप में नजर आ रहे हैं और प्रकृति को एंजॉय कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन अकसर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते रहे हैं। अब उनकी ये राजस्थान की ट्रिप की फोटोज और वीडियो काफी वायरल हो रही हैं।
Allu Arjun Did Tiger Safari At Ranthambhore On Friday Morning 🔥😍😍@alluarjun #AlluArjun #PushpaTheRule pic.twitter.com/aHOc3wRF0Y
— KA̶A̶rthikᴾᵘˢʰᵖᵃᵀʰᵉᴿᵘˡᵉ 🪓 (@KarthikAADHF__) February 28, 2023
Bunny Boii Pics From Tiger Safari At Ranthambhore 😍❤️🔥❤️🔥😘@alluarjun #AlluArjun #PushpaTheRule pic.twitter.com/BMuGbKr3ps
— KA̶A̶rthikᴾᵘˢʰᵖᵃᵀʰᵉᴿᵘˡᵉ 🪓 (@KarthikAADHF__) February 28, 2023
अल्लू इसके बाद दोबारा अपनी फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे। पुष्पा 2 में उनके अलावा एक बार फिर रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल नजर आएंगे। बाकी कई और एक्टर्स का नाम इस फिल्म से जुड़ा है लेकिन किसी की ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है। सई पल्ली का भी नाम पुष्पा 2 के लिए सामने आया था। फिलहाल तो सुकुमार फिल्म की शूटिंग करने में लगे हैं। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी। अभी रिलीज डेट फाइनल नहीं की गई है।