अल्लू अर्जुन ने अपनी को-स्टार को किया अनब्लॉक, एक्ट्रेस ने शेयर किया था ब्लॉक करने का स्क्रीनशॉट
अल्लू अर्जुन ने अपनी को-स्टार भानुश्री को क्यों किया था ब्लॉक, एक्ट्रेस ने अब शेयर की अनब्लॉक करने की न्यूज
Updated : March 20, 2023 11:06 AM ISTअल्लू अर्जुन ने अपनी को-स्टार भानुश्री को क्यों किया था ब्लॉक, एक्ट्रेस ने अब शेयर की अनब्लॉक करने की न्यूज
अल्लू अर्जुन आज की तारीख मे एक पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं और उन्हें ग्लोबल लेवल पर लोग पहचानते हैं। अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा से एक अलग ही फेम मिला है। तो क्या इस फेम के बाद उनमें घमंड आ गया है? या माजरा कुछ और है। दरअसल उनकी एक को-स्टार भानुश्री मेहरा ने हाल ही में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिसमें देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है।
भानुश्री ने बताया कि उन्होंने फिल्म वरुदु में अल्लू अर्जुन के साथ डेब्यू किया था। लेकिन अब उन्हें काम नहीं मिल रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि उन्हेंने स्ट्रगल में ह्यूमर ढूंढ लिया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अल्लू अर्जुन ने उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक किया हुआ है। हालांकि भानुश्री ने कोई वजह नहीं बताई कि अल्लू अर्जुन ने ऐसा क्यों किया है।
If you ever feel like you're stuck in a rut, just remember that I acted in Varudu with Allu Arjun and STILL couldn't get any work. But I've learned to find humor in my struggles – especially now that Allu Arjun has blocked me on Twitter🤷♀️ Go subscribe ?https://t.co/mqX2lVNjwx pic.twitter.com/ycSR5yGpfl
— Bhanushree Mehra (@IAmBhanuShree) March 18, 2023
कुछ समय बाद साउथ एक्ट्रेस ने फिर से एक ट्वीट किया और बताया कि अल्लू अर्जुन ने उन्हें अनब्लॉक कर लिया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘‘बढ़िया खबर, अल्लू अर्जुन ने मुझे अनब्लॉक कर दिया है! स्पष्ट करने के लिए, मैंने अपने करियर की असफलताओं के लिए उन्हें कभी दोष नहीं दिया। इसके बजाय, मैंने अपने संघर्षों में हास्य खोजना और आगे बढ़ते रहना सीखा है। और हंसी-खुसी और अच्छे वाइब्स के लिए बने रहें!’’ साथ ही उन्होंने अल्लू अर्जुन को थैंक्यू भी कहा है।
लेकिन इस बात की वजह सामने नहीं आ पाई कि एक्ट्रेस और अल्लू के बीच ऐसा क्या हुआ था जो उन्होंने एक्ट्रेस को ब्लॉक कर दिया था। अल्लू अर्जुन और भानुश्री ने साल 2010 में फिल्म वरुदु में काम किया था। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप रही थी। वहीं अल्लू अर्जुन की बात करें तो एक्टर फिल्म पुष्पा 2 में नजर आएंगे। इस फिल्म की इन दिनों शूटिंग जारी है और ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।