अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा ने दिया मेंटली और फिजकली फिट रहने का मंत्र, आप अपनाना चाहेंगे?
अल्लू अर्जुन की पत्नी है काफी बिंदास, सोशल मीडिया पर शेयर किए गजब के फिटनेस टिप्स
Updated : March 27, 2023 01:38 PM ISTअल्लू अर्जुन की पत्नी है काफी बिंदास, सोशल मीडिया पर शेयर किए गजब के फिटनेस टिप्स
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन आज की तारीख में हर किसी के प्यारे बन चुके हैं। फिल्म पुष्पा से वो ना सिर्फ इंडिया में बल्कि ग्लोबली पॉपुलर हो गए हैं। यहां तक कि उनको हॉलीवुड के भी ऑफर आने लगे हैं। लेकिन कहते हैं ना कि हर कामयाब आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है वो यहां अल्लू की कामयाबी के पीछे उनकी पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी को ये क्रेडिट तो दिया जा ही सकता है। आखिरकार एक्ट्रेस पूरी तरह से अपनी पती को सपोर्ट जो करती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी भी अपनी अलग फैन फॉलोइंग है।
स्नेहा अपनी जिंदगी से कुछ ना कुछ अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। उन्हें बच्चों के साथ मस्ती करते देखा गया है। अल्लू की पत्नी ने अब सोशल मीडिया पर हेल्थ और फिजिकल हेल्थ को लेकर जागरुक किया है और साथ ही उन्होंने कुछ टिप्स भी शेयर की है जिसे अपनाकर हम अपना जीवन खुशहाल बना सकते हैं। वो खुद ये रूल्स अपनाती हैं और उन्होंने एक्सरसाइज वगैरह करते हुए अपनी चीजें शेयर की हैं।
उनकी रील में कुछ टेक्स्ट लिखे नजर आ रहे हैं जिसमें बताया गया है कि एक्सरसाइज बहुत ही इंटेंस तरीके से नहीं करनी है बल्कि रोजाना करनी है। साल 2023 में सिर्फ फिजिकल हेल्थ पर ध्यान नहीं देना है बल्कि मेंटली हेल्थ पर भी ध्यान देना है। कुल मिलाकर उन्होंने कहा कि सबको फिजिकल और मेंटल दोनों पर ही ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा हमें कम नहीं खाना चाहिए बल्कि सही खाना चाहिए।
कैप्शन में स्नेहा लिखती हैं कि पतला होने का मतलब फिट नहीं होता बल्कि फिजिकल, मेंटल और स्प्रिचुअल हेल्थ को मिलाकर फिटनेस बनती है। उन्होंने कहा कि वो इस साल अपनी फिटनेस जर्नी को इसी फंडे के साथ जारी रखेंगी। वैसे आपका क्या ख्याल है?
वहीं बात करें अल्लू अर्जुन की तो उन्हें देखकर लगता ही है कि वो कितने फिट हैं और यही उम्मीद है कि उनको स्नेहा ही फिटनेस टिप देती हूं। लोग अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल उनकी इस फिल्म की शूटिंग जारी है।