अमिताभ बच्चन को चोट लगने से टूटेगी ये सालों की परंपरा, ब्लॉग में दिया संदेश
अमिताभ बच्चन इतने ज्यादा जख्म हो गए हैं कि वो हिल भी नहीं पा रहे हैं और सांस भी अटक रही है...
Updated : March 06, 2023 01:25 PM ISTअमिताभ बच्चन इतने ज्यादा जख्म हो गए हैं कि वो हिल भी नहीं पा रहे हैं और सांस भी अटक रही है...
अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल हाल ही में वो फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में आपको प्रभास और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन ने खुद के जख्मी होने की खबर अपने ब्लॉग पर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी पसलियों में चोट लगी है। उन्हें सांस लेने में और इधर उधर हिलने में भी दिक्कत हो रही है।
बिग बी हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे। सेट पर चोट लगने के बाद उन्हें हैदराबाद के ही एक अस्पताल में ले जाया गया था। जहां उनकी इलाज हुआ और अब एक्टर अपने मुंबई के घर जलसा में आराम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल पूरी तरह ठीक होने में उन्हें कुछ वक्त लगेगा। बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, ''रिब कार्टिलेज पॉप हो गया है और दाहिनी रिब केज की साइड की मांसपेशी फट गई है। चोट लगने के बाद शूटिंग भी रोक दी गई है।''
अब जब तक अमिताभ पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते, वो प्रोजेक्ट के की नहीं बल्कि और भी किसी चीज की शूटिंग नहीं कर पाएंगे। बिग बी को पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है।
चोट लग जाने की वजह से बिग बी ने अपने ब्लॉग में फैंस के लिए एक बुरी खबर दी है और कहा है कि रविवार को लोग उनके घर के आगे इक्ट्ठा ना हों, क्योंकि हर रविवार को अमिताभ बच्चन अपने फैंस से दशकों से मिलते आ रहे हैं। अगर वो मुंबई में नहीं हैं तो वो नहीं मिल पाते लेकिन अगर मुंबई में हैं तो वो अपने जलसा वाले घर पर फैंस से जरूर मिलते हैं। बिग बी ने फैंस को मना करते हुए कहा है कि वो घर के आगे उस दिन भीड़ ना लगाएं।
हालांकि अमिताभ बच्चन की ऐसी खबर सुनकर फैंस काफी परेशान हैं और उनके लिए जल्द ठीक होने की मनोकामना कर रहे हैं।