अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, आधी रात को नाइट सूट में आये बाहर
ऐसे में उनका 80 वां बर्थडे उनके फैंस के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है। एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उनके फैंस आधी रात को ही बड़ी संख्या में उनके घर के बाहर जमा हो गये। लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी फैंस को आधी रात को अमिताभ बच्चन से सबसे बड़ा सरप्राइज मिलेगा।
Updated : October 11, 2022 12:03 PM ISTऐसे में उनका 80 वां बर्थडे उनके फैंस के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है। एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उनके फैंस आधी रात को ही बड़ी संख्या में उनके घर के बाहर जमा हो गये। लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी फैंस को आधी रात को अमिताभ बच्चन से सबसे बड़ा सरप्राइज मिलेगा।
अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े नायक हैं। कई दशकों से वो अपने फैंस एंटरटेन करते आये हैं। ऐसे में उनका 80 वां बर्थडे उनके फैंस के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है। एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उनके फैंस आधी रात को ही बड़ी संख्या में उनके घर के बाहर जमा हो गये। लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी फैंस को आधी रात को अमिताभ बच्चन से सबसे बड़ा सरप्राइज मिलेगा।
अमिताभ बच्चन अपने फ्रेंड्स को सरप्राइज देने आधी रात को नाइट सूट में गेट पर पहुंच गए। एक्टर ने हाथ जोड़ कर सभी का अभिवादन किया। सबका शुक्रिया किया। एक्टर नीले रंग का नाइट सूट में नज़र आये। अपने सबसे बड़े सितारे को आधी रात को अपने सामने देख फैंस खुशी से झूम उठे।
हर साल बी बिग के फैन बड़े गुलदस्ते, पोस्टर्स, गिफ्ट लेकर एक्टर के दरवाजे पर पहुंच जाते हैं। किसी बड़े त्योहार की तरह गेट पर ही जश्न मनाया जाता है। आज भी एक्टर के बंगले जलसा के बाहर कुछ वैसा ही माहौल बना हुआ है।
बता दें, अमिताभ बच्चन पिछले करीब 5 दशकों में हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं। उनकी फिल्मों, एंग्री लुक, एक्टिंग को पसंद करते आये हैं। इसलिए उनका ये 80वां बर्थडे बेहद खास हैं। इंडस्ट्री के लोग, परिवार उन्हें इस दिन के लिए बधाई दे रहे हैं। बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा ने पोएट्री लिख कर उन्हें बधाई दी है।