अंजलि अरोड़ा ने क्रॉप टॉप पहनकर फहराया तिरंगा, लोग बोले- 'ये तिरंगे का अपमान है'
अंजलि अरोड़ा ने अपने हाथ में तिरंगा फहराया है लेकिन इसकी वजह से उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा रहा है। ट्रोल कह रहे हैं कि ये दिखावा है।
Updated : August 15, 2022 01:02 PM ISTअंजलि अरोड़ा ने अपने हाथ में तिरंगा फहराया है लेकिन इसकी वजह से उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा रहा है। ट्रोल कह रहे हैं कि ये दिखावा है।
पहले कच्चा बादाम को लेकर सुर्खियों में आईं अंजलि अरोड़ा ने लॉक अप में अपनी छाप छोड़ी और अब पिछले कुछ दिनों से वो एक बार फिर से एक कथित लीक्ड एसएमएस को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन ताजा अपडेट की बात करें तो एक्ट्रेस अब ट्रोल हो गई हैं। दरअसल उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें अंजलि अपने हाथ में एक तिरंगा लेकर फहरा रही हैं। तिरंगा लहराते हुए एक्ट्रेस काफी खुश हैं। उन्होंने इस मौके पर एक व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप पहना है और इसे ब्लैक पैंट और हील्स के साथ पेयर किया है। लेकिन तमाम लोगों को अंजलि की ये खुशी बर्दाश्त नहीं हो रही है। उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
एक यूजर ने लिखा, ''ये तिरंगे का आपमान है।'' दूसरे ने लिखा, ''तिरंगे को नहीं खुद को दिखा रही है।'' एक और ने लिखा, ''ये तो दिखावा करना हुआ।'' इसी तरह के कमेंट्स उनकी वीडियो पर आए हैं। हालांकि उनके कुछ फैंस ने उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी हैं।
लीक्ड एमएमएस कांड के बाद से अंजलि अरोड़ा काफी दुखी हो गई थीं। दरअसल एक एमएमएस लीक हुआ था जिसमें कहा गया था कि उसमें दिखने वाली लड़की अंजलि अरोड़ा है लेकिन इस बारे में कोई कंफर्मेशन नहीं थी। खुद अंजलि को इस बारे में बोलना पड़ा था कि उस वीडियो में वो नहीं हैं और ऐसा बोलते वक्त खुद भी बहुत इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। अंजलि ने बताया कि 'लॉक अप' के समय से ही ऐसा होता आ रहा है। उन्होंने इस मामले में केस भी दर्ज करवाया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अंजलि अरोड़ा 'सैयां दिल में आना रे' गाने में नजर आई थीं। ये एक रीमेक गाना है, जिसमें अंजलि ने अपने खूब लटके झटके दिखाए हैं।