अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बॉडीगार्ड की सैलरी जानकर चौंक जायेंगे आप, करोड़ो में है कमाई
अनुष्का और विराट अपनी सुरक्षा के लिए हर महीने मोटी रकम का भुगदान करते हैं। उन्हें अक्सर बॉडीगार्ड सोनू की सुरक्षा में देखा गया है। वहीं अनुष्का अपने बॉडीगार्ड सोनू को अपने परिवार की तरह समझती हैं। हर साल परिवार के सदस्य की तरफ उनका जन्मदिन भी मनाती हैं।
Updated : December 12, 2021 03:14 PM ISTअनुष्का और विराट अपनी सुरक्षा के लिए हर महीने मोटी रकम का भुगदान करते हैं। उन्हें अक्सर बॉडीगार्ड सोनू की सुरक्षा में देखा गया है। वहीं अनुष्का अपने बॉडीगार्ड सोनू को अपने परिवार की तरह समझती हैं। हर साल परिवार के सदस्य की तरफ उनका जन्मदिन भी मनाती हैं।
हमारे बॉलीवुड सेलेब्स अपनी आलीशान लाइफस्टाइल, महंगे शौक के लिए अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। विदेशों में छुट्टियां मनाना हो या महंगी गाड़ियों में घूमना, ये सेलेब्स शाही जिंदगी जीते हैं। इनकी इस लाइफस्टाइल में करोड़ों कमाने वाले बॉडीगार्ड भी शामिल हैं। सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा हो या कैटरीना कैफ को प्रोटेक्ट करने वाले दीपक सिंह, इनके ये बॉडीगार्ड सालाना करोड़ो में सैलरी कमाते हैं। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को प्रोटेक्ट करने वाले बॉडीगार्ड सोनू का नाम भी शामिल हो गया है।
अनुष्का और विराट अपनी सुरक्षा के लिए हर महीने मोटी रकम का भुगदान करते हैं। उन्हें अक्सर बॉडीगार्ड सोनू की सुरक्षा में देखा गया है। वहीं अनुष्का अपने बॉडीगार्ड सोनू को अपने परिवार की तरह समझती हैं। हर साल परिवार के सदस्य की तरफ उनका जन्मदिन भी मनाती हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल को सुरक्षा देने के लिए सोनू सालाना कितनी सैलरी लेते हैं? अगर एक रिपोर्ट की माने तो सोनू की सालाना सैलरी करीब 1।2 करोड़ है। इस हिसाब से सोनू की महीने भर की सैलरी करीब 10 लाख रूपये तक होगी। सोनू बॉलीवुड के सबसे महंगे बॉडीगार्ड में से एक हैं।
बता दें, अनुष्का शर्मा अब अपनी फिल्मों से ब्रेक लेकर बेटी वामिका को बड़े होते हुए देख रही हैं। आखिरी बार उन्हें शाहरुख़ खान के साथ साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद एक्ट्रेस ने अपने प्रोडक्शन प्रोजेक्ट्स पर ही ध्यान दिया। पिछले दिनों उन्हें दुबई में पति विराट कोहली की क्रिकेट सीरीज में उन्हें समर्थन करते हुए देखा गया था।