लंदन में इन दिन दूसरे बच्चे को जन्म देंगी अनुष्का शर्मा, इस बार फैंस के हाथ लगा तगड़ा सबूत?
खबर आ रही है कि बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा लंदन में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
Updated : February 17, 2024 11:00 AM ISTखबर आ रही है कि बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा लंदन में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

Anushka Sharma and Virat Kohli
बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कई महीने पहले खबर आई थी कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली माता पिता बनने वाले हैं। ये खबर लीक होने के बाद से ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस खबर को छिपाने में लगे हुए हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस बारे में बात करने को ही राजी नहीं है। हालांकि समय समय पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के दूसरे बच्चे को लेकर खुलासे होते रहे हैं।
हाल ही में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर एबी डीबेलियर्स ने मुहर लगाई थी कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली माता पिता बनने वाले हैं। जिसके अगले ही दिन क्रिकेट के इस बड़े स्टार ने इस बयान से ही पलटा मार दिया था। इतना ही नहीं एबी डीबेलियर्स ने जमाने के सामने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली से माफी तक मांग ली थी। इसी बीच अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
खबर है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के माता पिता बनने की खबर सच है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही लंदन में अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। हर्ष गोयनका की पोस्ट ने इस बात का खुलासा कर दिया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस समय लंदन में समय बिता रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी भी दिन अनुष्का शर्मा की डिलीवरी हो सकती है।
इस खबर ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस के बीच खलबली मचा दी है। लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली प्रेग्नेंसी को इतनी बुरी तरह से छिपाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को आखिरकार किस बात का डर है जो उन्होंने अब तक भी दूसरे बच्चे का किसी के सामने जिक्र तक नहीं किया है। वैसे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने वमिका की पैदाइश के समय भी कुछ ऐसा ही किया था।