अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका की पहली तस्वीर आई सामने, अचानक कैमरे में को गई कैद ...देखिये
लेकिन इस सेलिब्रेशन की तस्वीरों के बीच से भी सिर्फ वामिका की हल्की झलक सामने आई थी। अब इतने समय बाद वामिका की पहली पूरी तस्वीर सामने आ गई है।
Updated : January 24, 2022 12:25 PM ISTलेकिन इस सेलिब्रेशन की तस्वीरों के बीच से भी सिर्फ वामिका की हल्की झलक सामने आई थी। अब इतने समय बाद वामिका की पहली पूरी तस्वीर सामने आ गई है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली पिछले साल बेटी वामिका के पेरेंट्स बने हैं। लेकिन कपल ने एक साल बाद तक बेटी का चेहरा दुनिया के सामने नहीं दिखाया। हाल में दोनों ने बेटी का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। लेकिन इस सेलिब्रेशन की तस्वीरों के बीच से भी सिर्फ वामिका की हल्की झलक सामने आई थी। अब इतने समय बाद वामिका की पहली पूरी तस्वीर सामने आ गई है।
#vamika cute mom and daughter is here ❤️ #Viral #ViratKholi #anushka pic.twitter.com/f0UrdheeUG
— Hari Krish (@HariKrish_D95) January 23, 2022
दरअसल, आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया बॉलिंग करने मैदान में उतरी हुई है। इसी मैच के दौरान VIP ज़ोन से एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा बेटी वामिका को गोद में लिए मैच का आनंद देती दिख रही हैं। ग्राउंड पर नज़र रखने वाला कैमरा जैसे ही स्टैंड्स की तरफ मुड़ा तो वहां बेटी वामिका को गोद में लिए हुई अनुष्का की तस्वीर क्लिक हो गई है। अब फैन वामिका की पहली तस्वीर देख कर खुश हैं। नन्हीं वामिका ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है।
#vamika pic.twitter.com/BN2Uwn0xa5
— Amit Meena (@AmitMee61931942) January 23, 2022
बता दें, अनुष्का शर्मा ने 12 जनवरी 2020 को बेटी वामिका को जन्म दिया था। हाल में साउथ अफ्रीका केपटाउन में कपल ने बेटी का पहला जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था। बेटी के जन्म के बाद अनुष्का और विराट ने अधिकारिक रूप से एलान किया था कि वो तब तक अपनी बेटी को दुनिया के सामने नहीं लायेंगे जब तक वो खुद समझदार नहीं हो जाती। इसलिए पिछले एक साल से दोनों पैपराजी के सामने बेटी को लाने से बचते रहे। खुद भी कभी चेहरा दिखाते हुए तस्वीर शेयर नहीं की। लेकिन आज पहली बार वामिका कैमरे में कैद हो गई हैं।