गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की वायरल प्रेग्नेंसी की खबरों पर अर्जुन कपूर ने निकाला गुस्सा, बोले- हिम्मत मत करना
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के प्रेग्नेंट होने की कुछ खबरें वायरल हो रही थी, जिस पर अब अर्जुन कपूर रिएक्ट करते हुए दिखाई दिए हैं।
Updated : November 30, 2022 08:31 PM ISTएक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के प्रेग्नेंट होने की कुछ खबरें वायरल हो रही थी, जिस पर अब अर्जुन कपूर रिएक्ट करते हुए दिखाई दिए हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही थी जिसके बारे में पता लगाने के बाद दोनों स्टार्स बुरी तरह से गुस्सा होते हुए दिखाई दिए हैं। मलाइका अरोड़ा को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही थी मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं। इस बात पर अर्जुन कपूर भी गुस्सा निकलते हुए दिखाई दिए हैं। दरअसल ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट है। अर्जुन और मलाइका अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। जो रिपोर्ट्स सामने आई थी उसमें ये भी कहा गया था अक्टूबर में जब अर्जुन और मलाइका लंदन में गए थे। उस वक्त मलाइका ने अपने करीबियों को प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी।
जैसे ही मलाइका के प्रेग्नेंट होने की जानकारी सामने आई वैसे ही वो जबरदस्त तरीके से वायरल हो गई। इस कपल की चर्चा हर तरफ होने लगी। इस खबर पर मलाइका अऱोड़ा के बाद अब अर्जुन कपूर ने भी रिएक्ट किया है। अर्जून कपूर ने इस खबर पर रिएक्ट करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने ऐसी खबरें फैलाने वालों पर बुरी तरह से रिएक्ट किया है।
अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम पर लिखा- ये अब तक की सबसे गिरी हुई चीज है और आपने इसे बहुत कैजुअली किया है। इस तरह की बेकार की खबरें को लिखना बहुत इंसेसिटिव औऱ पूरी तरह से अनएथिकल है। इस तरह की खबरें लगातार लिखी जा रही है। हम इन खबरों को कई बार इग्नोर कर देते हैं, लेकिन फिर ये मीडिया में फैल जाती है औऱ सच बन जाती है। ये बिल्कुल भी सही नहीं है। हमारी पर्सनल लाइफ से खेलने की बिल्कुल भी हिम्मत मत करना। वहीं, इसी खबर पर मलाइका अऱोड़ा ने रिएक्ट करते हुए काफी गुस्सा किया था।