आलिया भट्ट से पहले रणबीर कपूर अपनी फैमिली प्लानिंग का कर चुके हैं खुलासा, यहां देखिए
.आलिया भट्ट से पहले रणबीर कपूर ही अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में बात कर चुके थे। लेकिन किसी का इस ओर ध्यान ही नहीं गया लेकिन अब आलिया ने इस गलतफैमी को दूर कर दिया। दोनों अब पैरेंट्स बनने जा रहे हैं।
Updated : June 27, 2022 06:33 PM IST.आलिया भट्ट से पहले रणबीर कपूर ही अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में बात कर चुके थे। लेकिन किसी का इस ओर ध्यान ही नहीं गया लेकिन अब आलिया ने इस गलतफैमी को दूर कर दिया। दोनों अब पैरेंट्स बनने जा रहे हैं।
आलिया भट्ट ने सोमवार को हर किसी को हैरान कर दिया, जब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। आलिया भट्ट ने अस्पताल से रणबीर कपूर संग फोटो पोस्ट की और बताया कि उनका बेबी आने वाला है। इस फोटो में दोनों अल्ट्रासाउंड की तरफ देख रहे हैं। खबर के बाद हर तरफ तहलका मच गया। फैंस समेत सभी फिल्मी स्टार्स कपल को बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुद रणबीर कपूर ने ही अपनी फैमिली प्लानिंग का इशारा कुछ दिनों पहले ही दे दिया था।
एक्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ''अभी मुझे बहुत काम करना है सर। मुझे फैमिली बनानी है। उनके लिए काम करना है। पहले मैं खुद के लिए काम कर रहा था। लेकिन अभी मैं बहुत काम करूंगा।'' जाहिर है प्रेग्नेंसी की खबर एक्टर को तभी पता थी। बस कपल एक अच्छा सा समय देखकर अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहा था।
आलिया और रणबीर कपूर की शादी पिछले 14 अप्रैल को हुई थी। दोनों ने ये गुड न्यूज 3 महीने से भी कम समय के टाइम में दी है। लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया है कि इनका चट शादी पट बच्चे का प्लान था।
रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म शमशेरा और ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर रिलीज हुआ है। शमशेरा 29 जुलाई को रिलीज होगी और इसके बाद फैंस को 9 सिंतबर को ब्रह्मास्त्र का इंतजार रहेगा। ब्रह्मास्त्र में आलिया और रणबीर पहली बार साथ में नजर आएंगे। रणबीर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एनिमल की शूटिंग भी कर रहे हैं। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल मे होंगी। रणबीर आपको श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म में भी नजर आएंगे। पिछले दिनों इस फिल्म की शूटिंग स्पेन में हुई थी और एक्टर्स की फुटेज लीक हुई थी।