आलिया-रणबीर से पहले काजोल और अजय ने घर के अंदर ही ले लिए थे फेरे, जानिए इन दोनों शादी की खासियत
हम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सिंपल घर वाली शादी की बात करते हैं। कैसे एक्टर्स ने बिना किसी तामझाम के घर के अंदर ही हल्दी मनाई और घर के अंदर ही फेरे ले लिए। लेकिन ये तरीका 23 साल पहले काजोल और अजय देवगन ने अपनाया था।
Updated : August 05, 2022 03:56 PM ISTहम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सिंपल घर वाली शादी की बात करते हैं। कैसे एक्टर्स ने बिना किसी तामझाम के घर के अंदर ही हल्दी मनाई और घर के अंदर ही फेरे ले लिए। लेकिन ये तरीका 23 साल पहले काजोल और अजय देवगन ने अपनाया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज अपना 48 वां जन्मदिन मना रही हैं। 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस ने अपने दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई और कई सुपरहिट फिल्में दी। फिर इतने सफल करियर के बीच में एक्टर अजय देवगन से प्यार हुआ और दोनों ने 1999 में दुनिया की चोरी से शादी कर ली।
हम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सिंपल घर वाली शादी की बात करते हैं। कैसे एक्टर्स ने बिना किसी तामझाम के घर के अंदर ही हल्दी मनाई और घर के अंदर ही फेरे ले लिए। लेकिन ये तरीका 23 साल पहले काजोल और अजय देवगन ने अपनाया था।
उस समय काजोल और अजय की अफेयर की खबरें सब जगह फ़ैल गई थी। शादी की भनक भी मीडिया को लग गई थी। ऐसे में अजय देवगन ने जानबूझकर कर मीडिया में गलत डेट की जानकारी दी और उससे एक दिन पहले दोनों ने छत पर परिवार के सदस्यों के बीच में शादी कर ली। काजोल, अजय के घर पर ही थीं। वो तैयार हुई और शादी के मंडप में बैठ गई। अगले दिन मीडिया को दोनों की शादी होने की जानकारी लगी। ऐसा ही आलिया ने किया था वो पहले से रणबीर के साथ थीं। तैयार हुई और शादी करके वापस उसी घर में आ गई।
वैसे ये दोंनों ही शादी खास रही। काजोल अजय अपनी शादी को 23 साल पूरे कर चुके हैं। वहीं आलिया और रणबीर के शादीशुदा जीवन की शुरुआत हुई है। दोनों जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत भी करने वाले हैं।