भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने काजल राघवानी के साथ रिलीज़ किया रोमांटिक सॉन्ग 'चिमनी के आगी', देखिये
काजल राघवानी के साथ कुछ खास रिश्ता है। दोनों को पहले पसंद किया गया है। अब ये जोड़ी एक नया गाना 'चिमनी के आगी’ ले आये हैं।
Updated : October 11, 2022 05:04 PM ISTकाजल राघवानी के साथ कुछ खास रिश्ता है। दोनों को पहले पसंद किया गया है। अब ये जोड़ी एक नया गाना 'चिमनी के आगी’ ले आये हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह के बड़ा नाम है। उनके नाम कई रिकॉर्ड तोड़ म्यूजिक वीडियो हैं। पवन सिंह न सिर्फ अपनी गायिकी के लिए बल्कि शानदार एक्टिंग के लिए भी मशहूर हैं। इनकी जोड़ी कई भोजपुरी एक्ट्रेसेज के साथ पसंद की गई है। लेकिन काजल राघवानी के साथ कुछ खास रिश्ता है। दोनों को पहले पसंद किया गया है। अब ये जोड़ी एक नया गाना 'चिमनी के आगी’ ले आये हैं।
गाने की शुरुआत बारिश के एक सीन से होती है। आगे दोनों के बीच जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देख इनके फैंस भी खुश हो उठेंगे दोनों ने चिमनी के आगी पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक 50 हजार लाइक्स और करीब साढ़े तीन लाख व्यूज मिल चुके हैं। वहीं गाने को खुद पवन सिंह ने प्रियंका सिंह के साथ अपनी आवाज दी है। गाने के बोल सत्या संवारकर ने लिखे हैं। म्यूजिक दिया है मधुकर आंनद ने। गाना आज ही रिलीज़ हुआ है ऐसे में आगे इसे ज्यादा अच्छा रिस्पोंस मिलने की उम्मीद है।
हाल में अरविंद अकेला ने दो शानदार भोजपुरी गाने रिलीज़ कर खूब तारीफे बटोरी थी। उन्होंने एक हिंदी सॉन्ग 'जिंदगी बन गए हो तुम' का भोजपुरी वर्जन रिलीज़ किया था। इस गाने को शिल्पी राज ने गाया था। गाने को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। अरविंद कल्लू और शिल्पी राज ने तुझे देखा तो ये जाना सनम गाना भी हाल में रिलीज़ किया था। भोजपुरी सिनेमा अब बहुत आगे निकल गया है।