बिग बॉस 16 में दोबारा कब लौटेंगे सलमान खान?
सलमान खान इस बार वीकेंड का वार में नजर नहीं आ पाए और फैंस ने उन्हें बेहद मिस किया। सलमान अब जल्द ही डेंगू से रिकवर हो रहे हैं। जानिए एक्टर अगली बार वीकेंड का वार में होंगे या नहीं?
Updated : October 23, 2022 09:09 PM ISTसलमान खान इस बार वीकेंड का वार में नजर नहीं आ पाए और फैंस ने उन्हें बेहद मिस किया। सलमान अब जल्द ही डेंगू से रिकवर हो रहे हैं। जानिए एक्टर अगली बार वीकेंड का वार में होंगे या नहीं?
सलमान खान बिग बॉस का अटूट हिस्सा हैं। वो इस साल भी बिग बॉस 16 होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस में रोजाना के एपिसोड से ज्यादा वीकेंड के वार का इंतजार किया जाता है क्योंकि इस दिन सलमान खान आते हैं और दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं। वो कभी कंटेस्टेंट्स की तारीफ करते हैं तो कभी उनकी क्लास लगा देते हैं। लोगों को ये सब देखना काफी पसंद आता है। लेकिन इस बार सलमान खान वीकेंड का वार में शामिल नहीं हो पाए थे। उनकी जगह करण जौहर वीकेंड का वार होस्ट कर रहे हैं। करण को कुछ लोग तो पसंद कर रहे हैं लेकिन कुछ ने कहा कि करण को जबरदस्ती शो का हिस्सा बनाया गया। बता दें कि करण जौहर ने बिग बॉस ओटीटी होस्ट किया था।
सलमान खान वीकेंड का वार में इस बार इसलिए नजर नहीं आए क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें डेंगू हो गया है। ऐसे में लोगों को ये नहीं पता था कि एक्टर की कब वापसी होगी। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की टीम ने बताया कि एक्टर जल्द ही रिकवर हो जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान करीब 25 अक्टूबर से अपना काम दोबारा शुरू कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो अगले वीकेंड का वार में सलमान खान जल्द ही नजर आएंगे।
सलमान खान बिग बॉस के साथ साथ अपनी आने वाली फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं। एक्टर अगले साल दो फिल्मों में नजर आने वाले हैं। एक है 'किसी का भाई किसी की जान'। ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। जबकि पहले ये इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली थी। भाईजान की दूसरी फिल्म टाइगर 3 है। जिसमें इस बार भी उनके साथ कैटरीना कैफ होंगी। ये फिल्म अगले साल 2023 में दिवाली पर रिलीज होगी।