सेपरेशन के बाद एक ही होटल में रुके हुए हैं धनुष और ऐश्वर्या, जानिए क्यों?
धनुष और ऐश्वर्या हैदराबाद के एक ही होटल में ठहरे हुए हैं। रामोजी राव स्टूडियोस में स्थित सितारा होटल में दोनों ठहरे हुए हैं। लेकिन अलग कमरों में।
Updated : January 23, 2022 10:46 AM ISTधनुष और ऐश्वर्या हैदराबाद के एक ही होटल में ठहरे हुए हैं। रामोजी राव स्टूडियोस में स्थित सितारा होटल में दोनों ठहरे हुए हैं। लेकिन अलग कमरों में।
पिछले दिनों साउथ सुपरस्टार धनुष ने पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने पर पोस्ट शेयर किया था। एक्टर ने लिखा था कि वो और ऐश्वर्या शादी के 18 सालों बाद अलग हो रहे हैं। ये खबर फैंस और दोनों के परिवार के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। लेकिन अब दोनों के साथ कुछ ऐसा इत्तेफाक हुआ है कि फैंस हैरान हो जाएंगे।
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़ धनुष और ऐश्वर्या हैदराबाद के एक ही होटल में ठहरे हुए हैं। रामोजी राव स्टूडियोस में स्थित सितारा होटल में दोनों ठहरे हुए हैं। लेकिन अलग कमरों में। दरअसल, धनुष अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। इसी समय पर ऐश्वर्या एक गाने को डायरेक्ट करने वाली हैं। ये गाना वो टिप्स और प्रेरणा अरोड़ा के कर रही हैं। इस गाने में एक साउथ सेलेब्रिटी की बेटी और मुंबई से एक एक्टर दिखाया जाएगा। वहीं ज्यादातर सेलेब्स जो रामोजी राव स्टूडियोस में शूट करते हैं उन्हें इसी होटल में ठहराया जाता है। अब सोचने वाली बात ये है कि क्या दोनों एक ही होटल में ठहरने की बात जानते हैं या नहीं? या अगर इत्तेफाक से दोनों टकरा गए तो इनके बीच बातचीत होंगी या नहीं?
OM NAMASHIVAAYA 🙏🙏🙏 pic.twitter.com/XXFo8BDRIO
— Dhanush (@dhanushkraja) March 23, 2021
बता दें, धनुष और थलाइवा रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने 18 साल पहले नवंबर 2004में शादी की थी। लेकिन 17 जनवरी को दोनों ने शादी को खत्म करते हुए अलग होने का फैसला लिया था। दोनों ने इसके पीछे की वजह के बारे में नहीं बताया। लेकिन निजता का सम्मान करने की रिक्वेस्ट की थी। स्टेटमेंट में लिखा गया था-"दोस्त के रूप में, कपल के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18साल का साथ रहा। ये जर्नी समझदारी, ग्रोथ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं।" ये दुखी करने वाली खबर थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल में धनुष, सारा अली खान और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नज़र आये थे। इस फिल्म में एक्टर की परफॉरमेंस को खूब पसंद किया गया था। आगे आने वाले दिनों में एक्टर कई धमाकेदार फ़िल्में लाने जा रहे हैं। उम्मीद है उनकी निजी जिंदगी में आये तूफान का असर उनके काम पर न दिखे।