क्या शमशेरा में रणबीर ने रीक्रिएट किया फिल्म सवारिया का टॉवल सीन? फैंस ने ढूंढ निकाला...देखिये
बुधवार को फिल्म 'शमशेरा' का टीज़र रिलीज़ किया गया जिसे देखने के बाद आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि ये 'ये जवानी है दीवानी' के बनी हैं। शमशेरा से रणबीर ने अपनी चोकलेट, लवर बॉय की इमेज बड़ा दी है। वहीं ये टीज़र इतना शानदार था कि अब फिल्म का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है।
Updated : June 23, 2022 02:57 PM ISTबुधवार को फिल्म 'शमशेरा' का टीज़र रिलीज़ किया गया जिसे देखने के बाद आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि ये 'ये जवानी है दीवानी' के बनी हैं। शमशेरा से रणबीर ने अपनी चोकलेट, लवर बॉय की इमेज बड़ा दी है। वहीं ये टीज़र इतना शानदार था कि अब फिल्म का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है।
रणबीर कपूर करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद 'शमशेरा' और 'ब्रह्मास्त्र' के शिवा बनकर लौट रहे हैं। बुधवार को फिल्म 'शमशेरा' का टीज़र रिलीज़ किया गया जिसे देखने के बाद आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि ये 'ये जवानी है दीवानी' के बनी हैं। शमशेरा से रणबीर ने अपनी चोकलेट, लवर बॉय की इमेज बड़ा दी है। वहीं ये टीज़र इतना शानदार था कि अब फिल्म का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है।
लेकिन इस टीज़र में शमशेरा के रफ लुक के अलावा कुछ और भी था जो एक्टर के फैंस ने नोटिस की है। टीज़र में एक सीन है जहां रणबीर को एक कपड़े को पीठ की तरफ से उड़ाते हुए देखा जा रहा है। अब फैंस ने इस सीन की तुलना उनकी पहली फिल्म ‘सवारियां’ के टॉवल वाले सीन से कर डाली है। अपनी डेब्यू फिल्म में ‘रणबीर’ ने टॉवल हटा दी थी। अब फैंस इस सीन को देखने के बाद जानना चाहते हैं कि क्या ‘शमशेरा’ में भी तौलिया हटने वाला है। देखिये फैंस के रिएक्शन-
like some deja vu... 🤎 pic.twitter.com/sAvIUMV8Ow
— Ashh-Loove ♡♡♡ (@AishRanliaLoove) June 22, 2022
What a Journey it has been from Saawariya to Shamshera#Shamshera #RanbirKapoor pic.twitter.com/cZncha27Ib
— Lakeer Ka Fakeer 🪓 (@arthwrites) June 22, 2022
बता दें, रणबीर कपूर की शमशेरा पर लंबे समय से काम हो रहा था। पहले फिल्म का 2019 में रिलीज़ होना तय हुआ था। लेकिन बाद में देरी और फिर कोरोना की मार के बाद ये फिल्म 22 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। फिल्म में संजय दत्त और वाणी कपूर जैसे एक्टर्स अहम रोल में नज़र आने वाले हैं। फिल्म की कहानी 1800 पर बेस्ड है जहां दरोगा शुद्ध सिंह यानी संजय दत्त का आतंक है। वहां डकैत शमशेरा लोगों का मसीहा बनकर आता है। फिल्म में रणबीर का लुक शानदार है। फिल्म को करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है और प्रोड्यूसर हैं आदित्य चोपड़ा।