एक्स कपल रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पार्टी में साथ आए नजर, फैंस ने कर दी ये डिमांड
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ये जवानी है दीवानी के 10 साल पूरा होने पर फिर आए साथ, फैंस हो गए इमोशनल
Updated : October 20, 2023 05:24 PM ISTरणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ये जवानी है दीवानी के 10 साल पूरा होने पर फिर आए साथ, फैंस हो गए इमोशनल
Yeh Jawaani Hai Deewani reunion
'फिल्म ये जवानी है दीवानी' को 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, ने लीड रोल निभाया था। आज भी दर्शकों के दिमाग से बनी, नैना, अवि और अदिती दिमाग से नहीं निकलते हैं। फिल्म को 10 साल पूरा होने पर फिल्म की सारी स्टारकास्ट और टीम के बाकी लोग साथ में आए हैं और सबने पार्टी की है। इसकी कुछ झलकियां धर्मा प्रोडक्शन ने शेयर की हैं क्योंकि इसी बैनर के तले ये फिल्म बनी थी। इस फिल्म ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था।
पार्टी की तस्वीरों में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि केंकला एक साथ पोज देते नजर आए हैं। उनके अलावा एक ग्रुप फोटो भी है जिसमें मनीष मल्होत्रा, करण जौहर और अयान मुखर्जी समेत टीम के बाकी मेंबर्स भी दिखाई दे रहे हैं। रणबीर और दीपिका ने ब्लैक कलर के आउटफिट पहने हैं। जबकि आदित्य ने मरून कलर की शर्टी और कल्कि ने एक चेक स्लीवलेस ड्रेस पहनी है। सभी बहुत प्यारे लग रहे हैं।
इन फोटोज से ना सिर्फ फिल्म की स्टार्स और टीम मेंबर्स बल्कि दर्शकों की यादें भी एक बार फिर ताजा हो गईं। एक के बाद एक फैंस जमकर इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। यहां तक कि फैंस ने इन तस्वीरों को देखकर ये जवानी है दीवानी के पार्ट 2 की डिमांड कर डाली है। इतना ही नहीं इस पोस्ट ने फैंस को इमोशनल कर दिया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''बेस्ट मूवी एवर।'' दूसरे ने लिखा, ''नैना, बनी, अदिति और अवि 10 साल बाद, ये बहुत इमोशनल है।''
वैसे रणबीर कपूर ये जवानी है दीवानी के पार्ट 2 के बारे में एक बार बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि इसका आइडिया अयान मुखर्जी के पास तो है लेकिन वो ब्रह्मास्त्र के पार्ट पूरी कर लेने के बाद इस पर काम करेंगे।
फिलहाल रणबीर कपूर फिलहाल आपको इस साल फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं। वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी।