बैरिकोड तोड़कर गिर पड़े फैंस, तो रणबीर कपूर ने खुद हाथ देकर उठाया (वीडियो)
फिल्म ब्रह्मास्त्र की सक्सेस के बाद रणबीर कपूर की दीवानगी काफी बढ़ गई है। रणबीर कपूर नेशनल सिनेमा डे के दिन जैसे ही लोगों से मिलने आए, वो बेकाबू हो गए और बैरीकेड तोड़कर खुद ही गिर गए।
Updated : September 23, 2022 06:14 PM ISTफिल्म ब्रह्मास्त्र की सक्सेस के बाद रणबीर कपूर की दीवानगी काफी बढ़ गई है। रणबीर कपूर नेशनल सिनेमा डे के दिन जैसे ही लोगों से मिलने आए, वो बेकाबू हो गए और बैरीकेड तोड़कर खुद ही गिर गए।
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं लेकिन इस बीच वो अपने फैंस का शुक्रियादा करना नहीं भूल रहे हैं। एक्टर नेशनल सिनेमा डे के दिन मुंबई में फिल्म का डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ निकले। दोनों थिएटर्स के बाहर पहुंचे तो उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई। सारी भीड़ खड़ी होकर रणबीर रणबीर चिल्ला रही थी कि अचानक से ही कई फैंस गिर पड़े। दरअसल वो अपने एक्टर की एक झलक पाने के लिए इतने उतावले हो गए थे कि उनसे बैरिकेड ही टूट गया और वो नीचे गिर पड़े। रणबीर ने जैसे ही ये नजारा देखा वो पलक झपकते ही अपने फैंस के पास आए और उन्हें हाथ देकर उठाने लगे।
ये फैंस गिरने के बाद भी सिर्फ अपने स्टार को ही देख रहे थे। इन्हें गिरने के बाद दर्द नहीं हुआ बल्कि वो चेहरे पर स्माइल लिए सिर्फ रणबीर को ही देख रहे थे। रणबीर न अपने फैंस को दिल नहीं तोड़ा। उन्होंने वहां पर कुछ वक्त बिताया और उसके बाद एक मां की गोद में एक बच्चा था तो उन्होंने अपने इस नन्हें फैंस से भी बात की। रणबीर का ये रूप देखकर बाकी लोग भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र की बात करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन ने भी अहम रोल निभाया है जबकि शाहरुख खान और नागार्जुन ने कैमियो किया है। फिल्म को बायकॉट का शुरू में सामना करना पड़ा था। फिर भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर डाली। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अयान मुखर्जी की फिल्म का ये पहला पार्ट था, इसके बाद दूसरा और तीसरा पार्ट भी आएगा। वहीं ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद रणबीर और आलिया किसी नई फिल्म में भी एक साथ काम करने पर विचार कर रहे हैं, बस उन्हें किसी अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार है।