करीना कपूर की हमशक्ल को देखकर चौंक उठे फैंस, बोले- अब तो सैफ अली खान भी कंफ्यूज हो जाएंगे
एक्ट्रेस करीना कपूर की हमशक्ल का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
Updated : March 18, 2023 03:25 PM ISTएक्ट्रेस करीना कपूर की हमशक्ल का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
करीना कपूर की हमशक्ल
ऐसा कहा जाता है कि एक इंसान के 7 चेहरे वाले हमशक्ल होते हैं। ऐसे ही कुछ बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स हैं, जिनके हमशक्ल या फिर उनके जैसे दिखाने वाले लोगों को देखकर फैंस का दिमाग घूम जाता है। इस बार करीना कपूर जैसी दिखने वाली एक लड़की लोगों के बीच छाई हुई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं। यहां हम बात कर रहे हैं डिजिटल कॉन्टेंट क्रिएटर अस्मिता गुप्ता की, जिनकी शक्ल करीना कपूर से बिल्कुल मिलती झूलती है। अस्मिता सिर्फ शक्ल से ही नहीं बल्कि अदाओं में भी करीना कपूर जैसी है।
अस्मिता का जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर आप भी कह उठेंगे ये तो बिल्कुल करीना कपूर जैसी लग रही हैं। वीडियो में अस्मिता बजरंगी भाईजान के गाने चिकन कुक ड़ू कू के गाने पर लिपसिंग करती हुई नजर आती हैं। अस्मिता वीडियो में करीना कपूर की तरह ही सलवार सूट पहने हुए दिखाई दी। करीना कपूर की तरह अस्मिता अपने वीडियो में एक्सप्रेशन भी देती हुई नजर आईं। आप भी यहां देखिए अस्मिता से जुड़ा वायरल होता हुआ वीडियो यहां।
अस्मिता का वीडियो देख फैंस के उड़े होश
वैसे अस्मिता के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के होश उड़ते हुए दिखाई दिए। फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- करीना आपको इसे रिपोस्ट करना चाहिए। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- सैफ अली खान भी इसे देखकर दुविधा में पड़ जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- यह सच नहीं हो सकता है! आप इतने परफेक्ट कैसे हो सकते हैं! एक सेकंड के लिए मुझे ऐसा लगा कि मैं करीना कपूर को देख रहा हूं। यार तुम सच में भगवान के फेवरेट बच्चे हो। चौथे यूजर ने लिखा- कितना भी वीडियो देख लो मन ही नहीं मानता लगता है देखते जाए बस। इसके अलावा कुछ लोग दिल वाली इमोजी शेयर करते हुए दिखाई दिए।