पहली बार कपूर परिवार के क्रिसमस लंच में शामिल हुई राहा कपूर, गायब दिखीं नीतू-करीना कपूर
कपूर फैमिली ने क्रिसमस के मौके पर रॉयल लंच का ट्रेडीशन फॉलो किया लेकिन करीना कपूर और नीतू कपूर नहीं नजर आई.
Updated : December 25, 2023 05:24 PM ISTकपूर फैमिली ने क्रिसमस के मौके पर रॉयल लंच का ट्रेडीशन फॉलो किया लेकिन करीना कपूर और नीतू कपूर नहीं नजर आई.
हर साल की तरह इस साल भी कपूर फैमिली ने अपने ट्रेडीशन को फॉलो करते हुए क्रिसमस के मौके पर एक रॉयल लंच ऑर्गेनाइज किया। हर साल यह लंच राज कपूर पहले घर में होता है जहां पर वह अपने स्ट्रगल के टाइम में रहा करते थे। इस मौके पर पूरा कपूर खानदान एक साथ बैठकर समय बीतता है और लंच करता है। इस रॉयल लंच की पिक्चर्स आदर जैन ने अपने इंस्टा स्टोरी के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया। जिसमें वह पूरी कपूर फैमिली के साथ लंच को एंजॉय कर रहे थे साथ में उन्होंने एक और पिक्चर शेयर किया। जिसमें वह अपनी फैमिली के लिए लंच भी रेडी कर रहे थे। इस मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी प्यारी सी बेटी राहा के साथ मौजूद रहें। आज ही के दिन रणबीर और आलिया ने पैपराजी को अपनी बेटी राहा से रूबरू कराया। आपको बता दे कि राहा का कपूर फैमिली में यह पहला क्रिसमस है।
इस रॉयल लंच में रणधीर कपूर अपनी पत्नी बबीता कपूर के साथ मौजूद रहें। वही निखिल नंदा भी अपने दोनों बच्चों नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा के साथ शामिल हुए। आदर जैन अपनी गर्लफ्रेंड आलेखा आडवाणी के साथ इस लंच में शामिल हुए। आपको बता दें कि पिछली बार आदर जैन तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे और इस मौके पर वह उनके साथ कपूर फैमिली के रॉयल लंच को अटेंड करने पहुंची थी। वहीं करिश्मा कपूर भी अपने दोनों बच्चे समायरा कपूर और कियान कपूर के साथ मौजूद रहीं। घर के ज्यादातर सदस्य क्रिसमस के मौके पर सैंटा टोपी लगाए हुए नजर आए।
आपको बता दें कि यह रॉयल लंच 1 साल में एक ही बार पूरी कपूर फैमिली साथ में करती है। जिसे आज कपूर फैमिली की लाडली बेटी करीना कपूर खान ने मिस कर दिया है। दरअसल करीना कपूर सैफ अली खान और अपने दोनों बेटों के साथ लंदन में वेकेशन बना रही है। जिसके चलते वे इस रॉयल लंच का हिस्सा नहीं बन पाई। वही श्वेता नंदा भी अपने पर्सनल रीजंस के चलते इस लंच में शामिल नहीं हुई। वहीं नीतू कपूर भी इस लंच से गायब नजर आई।