गुरु रंधावा ने शहनाज़ गिल की थाई स्लिट ड्रेस से ढके उनके पैर, एक्ट्रेस ने रोमांटिक अंदाज़ में दिया जवाब
शहनाज़ गिल ने पहनी ऐसी ड्रेस की शर्म से लाल हो गए गुरु
Updated : December 31, 2022 03:36 PM ISTशहनाज़ गिल ने पहनी ऐसी ड्रेस की शर्म से लाल हो गए गुरु
शहनाज़ गिल सोशल मीडिया पर खासा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वो अपने किसी नए प्रोजेक्ट में नज़र आती हैं तो कभी इवेंट्स में। एक्ट्रेस का ये कॉन्फिडेंस ऑडियंस बेहद एन्जॉय कर रही है। पिछले दिनों रिलीज हुआ उनका सॉन्ग 'घणी सयानी' भी पसंद किया गया था। अब शहनाज़ को गुरु रंधावा के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में शहनाज़ और गुरु एक फोटोशूट के लिए पोज़ देते दिख रहे हैं। लेकिन यहां कुछ ऐसा होता है कि गुरु शर्म से लाल हो जाते हैं।
दरअसल, वीडियो समुंद्र के किनारे हो रहे एक फोटोशूट का है। इस वीडियो में दोनों को रोमांटिक पोज़ दे कर फ़ोटो खिंचवानी थी। लेकिन जैसे ही गुरु, शहनाज़ की आंखों में देखते हैं तो शर्माने लगते हैं और उनकी उड़ती थाई स्लिट ड्रेस को समेटते हुए एक्ट्रेस के पैर ढकने लगते हैं। लेकिन शहनाज़ तो कॉन्फिडेंस से भरपूर हो गई हैं। उन्होंने अपनी थाई स्लिट ड्रेस को फिर से हटा कर फैलाया और गुरु को रोमांटिक देखते हुए पोज़ दिए। ये देख कर उनके फैंस तारीफ कर रहे हैं। देखिये-
बता दें, कुछ समय पहले शहनाज़ और गुरु रंधावा को दुबई में साथ टाइम स्पेंड करते देखा गया था। दोनों IIFA कवर करने गए थे। इसी दौरान दोने के अफेयर की खबरें भी उड़ी थीं। अब एक बार फिर ये जोड़ी साथ नज़र आ रही है।
बता दें, शहनाज़ गिल को बिग बॉस 13 से सिड्नाज़ नाम से पहचान मिली थी। लेकिन साथी सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक हुई डेथ ने एक्ट्रेस को तोड़ दिया। अपने आप को लंबा वक़्त देने के बाद एक्ट्रेस ने वापसी की है। अब वो सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ नाम की फिल्म कर रही हैं। इस फिल्म में गुरु रंधावा के होने की खबर है। साथ ही जस्सी गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम जैसे एक्टर्स भी होंगे। फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रोड्यूसर खुद सलमान खान हैं। ये फिल्म अगले साथ तक थिएटर में पहुंचेगी।