जैकी श्रॉफ ने राम मंदिर की सीढ़ियों पर लगाया पोछा, लोग बोले- 'जो इंसान जीरो से...'
जैकी श्रॉफ का राम मंदिर का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब हो रहा है वायरल, पोछा लगाते हुए आए हैं नजर
Updated : January 16, 2024 06:00 PM ISTजैकी श्रॉफ का राम मंदिर का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब हो रहा है वायरल, पोछा लगाते हुए आए हैं नजर
जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के धांसू एक्टर्स में से एक हैं। वो एक बिंदास इंसान माने जाते हैं। वो पर्यावरण का खासा ख्याल रखते हैं। इसलिए वो जिस भी इवेंट में जाते हैं। वहां पौधा गिफ्ट करते हैं। इतना ही नहीं अब उन्हें स्वच्छता मिशन में हाथ बंटाते देखा जा रहा है। लेकिन इसके साथ ही वो आस्था का प्रतीक भी बन गए हैं। दरअसल उनका एक वीडियो काफी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वो राम मंदिर पर सीढ़ियों पर पोछा लगा रहा है।
हालांकि यहां ध्यान देने वाली है ये है कि ये अयोध्या का राम मंदिर नहीं बल्कि मुंबई का राम मंदिर है। किसी ने जैकी दादा का वीडियो बनाया है और इसे इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। एक्टर इसमें व्हाइट शर्ट और खाकी पैंट और टोपी पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथों में नीले ग्लव्स भी पहने हैं।
जैकी दादा की तारीफ करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''जो इंसान जीरो से हीरो बनता है, वो अपनी अहमियत हमेशा समझता है।'' एक और यूजर ने लिखा, ''मैं जितने भी पर्सनेलिटी को जानता हूं उनमें ये ऑफ कैमरा और ऑन कैमरा एक जैसे ही इंसान हैं।'' जैकी दादा की काफी तारीफ हो रही है।
वैसे जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ दोनों को ही अयोध्या के राम मंदिर के 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने का प्रस्ताव मिला है। बॉलीवुड के कई एक्टर्स उन दिन वहां जाएंगे। जिनमें अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, कंगना रनौत, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम शामिल है।
जैकी श्रॉफ एक्टिंग में भी एक्टिव हैं। उन्हें पिछली बार रजनीकांत की फिल्म जेलर में देखा गया था। उनका काफी धाकड़ रोल था। हालांकि ये रोल कुछ ही देरी का था। एक्टर अब कोटेशन गैंग और टू जीर वन फोर नाम की फिल्मों में भी नजर आएंगे।