काजोल ने मोटी कहने वाले ट्रोल्स को दिया मुंह तोड़ जवाब, तस्वीर शेयर बताई औकात
एक्ट्रेस काजोल फिल्म डायरेक्टजर करण जौहर के 50वें जन्मदिन में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। जहां उनके लुक को देखकर यूजर्स ने उन्हें मोटी तक करार दिया था। इस पर अब एक्ट्रेस रिएक्ट करती दिखी हैं।
Updated : June 04, 2022 04:10 PM ISTएक्ट्रेस काजोल फिल्म डायरेक्टजर करण जौहर के 50वें जन्मदिन में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। जहां उनके लुक को देखकर यूजर्स ने उन्हें मोटी तक करार दिया था। इस पर अब एक्ट्रेस रिएक्ट करती दिखी हैं।
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करण जौहर के 50वें जन्मदिन के बर्थडे वैश में शामिल होने के लिए काजोल भी आई थीं। उन्होंने बेहद ही खूबसूरत गोल्डन शिमरी वाली ड्रेस पहनकर एंट्री मारी थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने डायरेक्टर के साथ मिलकर जमकर डांस भी किया था। इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। हालांकि इन सबके बावजूद उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। लोग एक्ट्रेस के बढ़ते वजन का मजाक बनाते हुए दिखाई दिए। कुछ यूजर्स ने तो एक्ट्रेस को मोटी तक कह डाला। अब एक्ट्रेस ने उन यूजर्स के कमेंट्स पर रिएक्ट करते हुए उन्हें बुरी तरह से धो डाला है।
एक्ट्रेस काजोल ने अपने एक पोस्ट को शेयर करते हुए खुद को मोटी कहने वाले लोगों की क्लास लगाई। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। उस तस्वीर में एक्ट्रेस एक प्यारा सा कॉफी मग हाथ में लिए हुए नजर आ रही हैं। कॉफी मग को दिखाते हुए एक्ट्रेस नजर आई हैं, जिस पर बड़े अक्षरों में लिखा गया- साइज मैटर करता है। ये तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- किसी भी कैप्शन की जरूरत नहीं है। इस तस्वीर के जरिए ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने इसके जरिए मोटी कहने वाले ट्रोर्ल्स की क्लास लगाई है। यहां आप भी देखिए काजोल की वो तस्वीर।
इस वक्त काजोल किस खास प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई नजर आ रही हैं। वो एक सुजाता नाम के एक प्रोजेक्ट में फिलहाल बिजी चल रही हैं, जिसके बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। आखिर बार एक्ट्रेस को पति अजय देवगन के साथ तान्हाजी में देखा गया था। वैसे काजोल इन दिनों अपने पोस्ट के जरिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी एक्टिंग के लोग आज भी दीवाने हैं।