अजय देवगन को चैलेंज दे रही हैं काजोल! बंगले के बगल में ही खरीदे डाले करोड़ों के फ्लैट्स
एक्ट्रेस काजोल ने दो फ्लैट्स खरीदें हैं जिनकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने कहां खरीदे हैं अपने अलीशान फ्लैट्स।
Updated : February 18, 2022 10:44 AM ISTएक्ट्रेस काजोल ने दो फ्लैट्स खरीदें हैं जिनकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने कहां खरीदे हैं अपने अलीशान फ्लैट्स।
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक काजोल अपनी जबरदस्त एक्टिंग की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार वो किसी और वजह के चलते चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल अब वो अपनी नई प्रॉपर्टी के जरिए अपने पति और एक्टर अजय देवगन को टक्कर देती हुई दिखाई दी हैं। दरअसल उन्होंने दो फ्लैट्स खरीदें है जिनकी कीमत सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक शामिल होने वाले जुहू में मौजूद एक बिल्डिंग में एक साथ दो फ्लैट काजोल ने खरीदें हैं। काजोल ने अनन्या बिल्डिंग में ये फ्लैट्स खरीदें हैं। दोनों फ्लैंट्स 2000 स्क्वेयर फीट में फैले हुए हैं। खास बात ये है कि ये बिल्डिंग वही हैं जहां काजोल और अजय देवगन का बंगा शिव शक्ति है।
इतने करोड़ों में खरीदें दोनों फ्लैट्स
दरअसल सामने आई खबर के मुताबिक काजोल ने दोनों फ्लैट्स बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर लिए हैं, जिनकी कीमत 11.95 करोड़ बताई जा रही है। इन फ्लैट्स के कागजों पर काजोल के ही साइन हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रॉपर्टी के लिए पैसों का भुगतान जनवरी के महीने में ही किया जा चुका है। पिछले साल अजय देवगन और काजोल ने इसी इलाके में एक शानदार बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत 60 करोड़ रुपये थी।
काजोल करने वाली हैं जल्द ही नई फिल्म में काम
इसके अलावा काजोल के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो पिछले साल एक्ट्रेस त्रिभंगा में दिखाई दी थीं। फिल्म को रेणुका शहाणे ने डायरेक्ट करने का काम किया था। अब जल्दी ही काजोल एक नई फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही इसको लेकर शूटिंग शुरू की जा सकती है।