कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' को इस तस्वीर की वजह से किया जा रहा है बायकॉट, एक यूजर ने लिखा-'थू है तुम पर'
कंगना की इस फिल्म से सुशांत सिंह राजपूत, नेपोटिज्म, सलमान खान के साथ उनकी दोस्ती का मुद्दा जोड़ा जा रहा है। इसके साथ एक तस्वीर भी सामने आई है जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
Updated : May 20, 2022 10:55 AM ISTकंगना की इस फिल्म से सुशांत सिंह राजपूत, नेपोटिज्म, सलमान खान के साथ उनकी दोस्ती का मुद्दा जोड़ा जा रहा है। इसके साथ एक तस्वीर भी सामने आई है जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ आज थिएटर में रिलीज़ हो गई है। लेकिन ट्विटर पर एक्ट्रेस की इस फिल्म का बायकाट करने की मांग उठ रही है। कंगना की इस फिल्म से सुशांत सिंह राजपूत, नेपोटिज्म, सलमान खान के साथ उनकी दोस्ती का मुद्दा जोड़ा जा रहा है। इसके साथ एक तस्वीर भी सामने आई है जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
दरअसल, कंगना रनौत को हाल में एकता कपूर के प्रोडक्शन में बने OTT शो लॉकअप को होस्ट करते देखा गया था। इस शो में कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी भी थे। मुनव्वर वहीं हैं जिन्होंने अपने एक स्टैंडअप कॉमेडी शो के दौरान भगवान राम और और गोधरा कांड पर मजाकिया टिप्पणी की थी। इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। लेकिन अंत में मुनव्वर शो के विनर रहे जिससे कंगना और धर्म से जुड़े लोग बुरा मान गए। मुनव्वर के विनर बनने के बाद कंगना अपनी फिल्म ‘धाकड़’ के इवेंट में भी मुनव्वर के साथ स्पॉट की गई जिसके बाद उनकी फिल्म ‘धाकड़’ का बहिष्कार करने की मांग उठ रही है। इसमें सलमान खान से उनकी दोस्ती का मुद्दा भी जोड़ा रहा है।
ये एक तस्वीर बताता है की क्यों #Dhaakad को बॉयकॉट करना है #BoycottDhaakad pic.twitter.com/HmASFrNHYC
— ഡേവിന്ദർ ആനന്ദ് D K ANAND 🐅 (@DAVINDERANAND3) May 20, 2022
एक यूजर ने लिखा-‘पता नहीं था कंगना ऐसी पाखंडी थीं। शर्मनाक। छी, थू थू आप पर। जब आप भट्ट के पैर चाटते थे तो आप असली कंगना रनौत थीं। इन सभी वर्षों में आप सिर्फ एक अच्छी और परिपक्व लड़की होने का नाटक कर रहे थीं। शेखर सुमन और उनका बेटा आपके बारे में इतना सही था।‘
Sushant Name Rattles Bollywood#BoycottDhaakad
— 🦋PHOENIX🦋🇺🇸🇮🇳 (@PHOENIX21SNIPER) May 20, 2022
is this the way one treats a colleague? He isn't even arnd 2 defend himself,if anything has hurt ur Coke egos😏
Bollywood,stop being so shameless
esp DoubleDholkis Like #KangnaRanaut isse badi vahiyat hypocrite koi ho hi nahi sakti pic.twitter.com/SE0SMJfVmy
ट्विटर पर यूजर्स कंगना की सलमान से दोस्ती से बढ़ती दोस्ती को भी उनका दोहरा रवैया बता रहे हैं। हाल में सलमान खान ने एक्ट्रेस की फिल्म के दूसरे ट्रेलर को शेयर किया था और अभी फिल्म रिलीज़ से पहले उन्हें शुभकामनाएं दी। सलमान की शुभकामनाओं का जवाब देते हुए एक्ट्रेस उनका शुक्रिया करते हुए लिखा था-‘थैंक्यू दबंग हीरो’। कंगना के इस रवैये को यूजर्स पखंड बता रहे हैं। कुछ का कहना है एक्ट्रेस अपने फायदे के हिसाब से मुद्दे उठाती हैं।
#BoycottDhaakad pic.twitter.com/Bm61uVpMTP
— REBEL SAHOO 1011 (@1011Rebel) May 20, 2022
Kangana - kangana naam sunke fire samje kya? Flipper hai apun😎..Roj flip marta hai apun..Pehele boycott bollywood karti thi iss bar salman ki jhute saaf karke industry me aghe badh rahi hu..Kal ko uski jhute saaf karke paani peeke QUEEN of BW khelaungi apun😎✌#BoycottDhaakad
— 💖 Carol 4 SSR 💖 (@Carol_4_SSR) May 20, 2022