आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर रो पड़े थे करण जौहर, बताया कैसे मिली गुड न्यूज
करण जौहर ने बताया कि जब आलिया भट्ट ने उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी तो वो रो पड़े थे। उन्होंने बताया कि आलिया ये गुड न्यूज देने खुद उनके घर आईं थीं और जब वो रो पड़े तो उन्हें गले से लगा लिया था।
Updated : July 06, 2022 10:58 AM ISTकरण जौहर ने बताया कि जब आलिया भट्ट ने उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी तो वो रो पड़े थे। उन्होंने बताया कि आलिया ये गुड न्यूज देने खुद उनके घर आईं थीं और जब वो रो पड़े तो उन्हें गले से लगा लिया था।
आलिया भट्ट और करण जौहर की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। वो आलिया को अपनी बच्ची की तरह ही मानते हैं। उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर में वरुण और सिद्धार्थ के साथ आलिया को लॉन्च किया था। फिलहाल दोनों एक साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर काम कर रहे हैं। आलिया भट्ट ने दुनिया बताने से पहले करण जौहर को अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज दी थी और जब उन्होंने करण को ये बताया था तो वो रो पड़े थे। ये उनकी खुशी के आंसूं थे। जब आलिया ने ये खबर दी तो वो अपने ऑफिस में थे। आलिया ये खबर देने खुद उनके पास आई थीं।
करण जौहर ने ई टाइम्स से बात करते हुए कहा, ''मैं ऐसा था जैसे मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि तुम्हारा बच्चा होने वाला है। ये ऐसा था जैसे आपके बच्चे को बच्चा हो रहा है। यह मेरे लिए बहुत ही इमोशनल मोमेंट था, अब भी है! मैंने उसे एक लड़की से एक जबदस्त आर्टिस्ट के रूप में बनते देखा है, इस अद्भुत आत्मविश्वासी महिला में बदलते देखा है।" करण ने बताया कि जब वो रोने लगे तो आलिया ने उन्हें गले लगा लिया। फिल्ममेकर ने बताया कि जब आलिया 17 साल की थीं जब वो उनके ऑफिस में आई थीं। तब से अब तक उन्होंने एक्ट्रेस को बदलते और बढ़ते देखा है। करण जौहर ने कहा कि जब वो आलिया के बच्चे को हाथ में लेंगे तो ये उनके लिए बहुत इमोशनल होने वाला है।
करण जौहर फिलहाल 7 जुलाई से अपने नए शो कॉफी विद करण सीजन 7 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार में नजर आने वाले हैं। उन्होंने इस शो के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि आप लोगों को टाइगर श्रॉफ का एक अलग रूप दिखने वाला है। करण जौहर हालांकि इस बार बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 होस्ट नहीं करेंगे। क्योंकि वो अपने शो में बिजी हैं। इसके अलावा अब वो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से डायरेक्शन में उतर आए हैं।