करीना कपूर के स्टाइल पर भारी पड़ी बेटे जेह की क्यूटनेस, वीडियो देख फैंस बोले- माशा अल्लाह
करीना कपूर का एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में एक्ट्रेस के बेटे जेह की क्यूटनेस पर फैंस काफी फिदा हो रहे हैं.
Updated : October 26, 2022 08:49 AM ISTकरीना कपूर का एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में एक्ट्रेस के बेटे जेह की क्यूटनेस पर फैंस काफी फिदा हो रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपने लुक के साथ-साथ स्टाइल की वजह से भी जानी जाती हैं। उनका एयरपोर्ट लुक हमेशा से चर्चा में रहता है। करीना जितनी फैशनेबल खुद है वो उससे कई ज्यादा अपने बच्चों के कपड़ों और स्टाइल का भी ध्यान देती हैं। इसके उदाहरण हम कई बार सोशल मीडिया पर देख चुके हैं। हाल ही में करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे ज्यादा उनके बेटे जेह की क्यूटनेस को लेकर लोग बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल फेमस फोटोग्राफर विरल भियानी ने करीना कपूर और उनके छोटे बेटे जेह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में करीना कपूर गाड़ी से निकलकर अपने बेटे जेह को गोद में लेती हुई दिखाई दी रही हैं। इस दौरान करीना कपूर फुल ब्लैक आउटफिट पहने हुए नजर आ रही हैं। करीना कपूर जेह को संभालते हुए दिखाई देती हैं। वहीं, उनके बेटे जेह मां की गोद में आराम से सिर रखकर लेटे हुए नजर आते हैं। इस दौरान जेह काफी प्यार लग रहे होते हैं। उन्होंने चेक डिजाइन वाली शर्ट और ब्लू कलर की जींस पहनी हुई होती है। यहां देखिए करीना कपूर और जेह का वायरल होता हुआ वीडियो।
करीना कपूर के बेटे जेह का क्यूट अंदाज देखकर फैंस काफी ज्यादा खुस हो गए। वो इस वीडियो को देखने के बाद जेह की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने करीना के बेटे जेह को देखकर कहा- कितना प्यारा है ये जेह। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- जेह बहुत प्यारा लग रहा है माशा अल्लाह। इसके अलावा करीना कपूर के एडिट्यूट को लेकर भी कई लोग कमेंट करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ओएमजी क्या एडिट्यूट है। वहीं, हाल ही में करीना कपूर ने अपने पूरे परिवार के साथ दिवाली की शानदार तस्वीरें शेयर की थीं।