करिश्मा कपूर क्या फिर से करेंगी शादी? सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने कुछ इस तरह से दिया जवाब
करिश्मा कपूर ने हाल ही मेंं फिर से अपनी दोबारा शादी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब अपने ही अंदाज में दिया है, जिसकी वजह से वो चर्चा में बनी हुई हैं।
Updated : April 29, 2022 06:29 PM ISTकरिश्मा कपूर ने हाल ही मेंं फिर से अपनी दोबारा शादी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब अपने ही अंदाज में दिया है, जिसकी वजह से वो चर्चा में बनी हुई हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भले ही फिल्मों में काम करती हुई नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैंस के बीच अपेडट रहती हैं। हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपने फैंस के साथ एक सेशन रखा था। इस दौरान उनसे उनके फैंस ने कई सवाल पूछे, जिसका जवाब एक्ट्रेस ने बेहद ही शानदार तरीके से दिया।
करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ ऑस्क मी एनिथिंग नाम से एक सेशन रखा था। इस दौरान फैंस ने उनसे पसंदीदा आदमी से लेकर पसंदीदा खाने तक को लेकर सवाल किया गया। करिश्मा कपूर से जब एक फैन ने पूछा कि वह दोबारा कब शादी करने जा रही हैं? तो इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने जीआईएफ शेयर करते हुए लिखा- डिपेंड्स। इस तरह से फिर से करिश्मा ने अपने दोबारा शादी के सवाल पर कुछ भी क्लियर नहीं किया। करिश्मा कपूर ने फैन को बताया कि उनका फेवरेट खाना कौन सा है। साथ ही उन्होंने अपने फेवरेट कलर के बारे में भी फैंस को बताया। एक फैन ने जब पूछा कि वो रणबीर कपूर औऱ आलिया में से किसको ज्यादा पसंद करती है। तो इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वो दोनों से प्यार करती हैं। इस तरह से करिश्मा कपूर ने फैंस का दिल फिर से जीत लिया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस की शादी सबसे पहले संजय कपूर से हुई थी। दोनों ने 2003 में शादी की थी। बाद में वो 2016 में अलग हो गए थे। उनका अलग होना सही में हैरान कर देने वाला साबित हुआ था। पहली शादी से करिश्मा कपूर के दो बच्चे हैं। एक्ट्रेस इस वक्त अपनी निजी जिंदगी को खूब एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं।