कार्तिक आर्यन को इकॉनमी क्लास में करना पड़ा ट्रेवल, को-पैसेंजर हुए हैरान
इस सुपरस्टार एक्टर की यही खासियत कि ये अपने बिजी शेड्यूल में से अपने हर उम्र के फैन को समय देने की कोशिश करते हैं। अब एक्टर का एक नया वीडियो समाने आया है जिसमें कार्तिक सुपरस्टारडम के बाद इकॉनमी क्लास से ट्रेवल करते दिख रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने साथ बैठे को-पैसेंजर से भी खूब बातचीत की।
Updated : September 19, 2022 07:24 PM ISTइस सुपरस्टार एक्टर की यही खासियत कि ये अपने बिजी शेड्यूल में से अपने हर उम्र के फैन को समय देने की कोशिश करते हैं। अब एक्टर का एक नया वीडियो समाने आया है जिसमें कार्तिक सुपरस्टारडम के बाद इकॉनमी क्लास से ट्रेवल करते दिख रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने साथ बैठे को-पैसेंजर से भी खूब बातचीत की।
कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की जबरदस्त कमाई के बाद मेकर्स की पहली पसंद बने हुए हैं। साथ ही वो अपने फैंस और ऑडियंस को खुश करने में कोई कसार नहीं छोड़ते। उनके घर, फिल्म सेट के बाहर अक्सर फैंस का जमावड़ा लगा रहता है। और इस सुपरस्टार एक्टर की यही खासियत कि ये अपने बिजी शेड्यूल में से अपने हर उम्र के फैन को समय देने की कोशिश करते हैं। अब एक्टर का एक नया वीडियो समाने आया है जिसमें कार्तिक सुपरस्टारडम के बाद इकॉनमी क्लास से ट्रेवल करते दिख रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने साथ बैठे को-पैसेंजर से भी खूब बातचीत की।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सूट-बूट पहने कार्तिक इकॉनमी क्लास में अपने को-पैसेंजर से बातें कर रहे हैं। कुछ ने उनकी पिछली फिल्म की तारीफ की और कुछ साथ फोटो खिंचवाने के लिए आगे आ गये। देखिये ये वीडियो-
बता दें, भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद कार्तिक लगातार नए प्रोजेक्ट साइन कर रहे हैं। पिछले दिनों एक्टर कृति सेनन के साथ फिल्म शहजादा की शूटिंग कर रहे थे। हाल में कियारा अडवाणी के साथ उन्होंने सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग शुरू की है। वैसे ये फिल्म एक्टर के लिए बेहद खास है। ये एक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म होगी। ये फिल्म उनकी झोली में तब आई थीं जब करण जौहर से विवाद के चलते उन्हें दोस्ताना 2 से बाहर कर दिया गया था। बाद में कियारा अडवाणी को एक्टर के साथ लाया गया। इनकी जोड़ी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में धमाल कर चुकी है। लेकिन अब सत्यप्रेम की कथा में देखने का इंतजार हो रहा है। इसके अलावा अलाया एफ के साथ कार्तिक फ्रेडी में भी नज़र आयेंगे।