कृति सेनन ने नेशनल अवॉर्ड मिलते ही छोड़ा अमिताभ बच्चन का घर, यहां होंगी शिफ्ट
कृति सेनन के लिए एक और खुशखबरी, अमिताभ बच्चन का घर छोड़कर इस नई जगह होंगी शिफ्ट
Updated : October 20, 2023 05:29 PM ISTकृति सेनन के लिए एक और खुशखबरी, अमिताभ बच्चन का घर छोड़कर इस नई जगह होंगी शिफ्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं। एक तो इस हफ्ते उनकी फिल्म गणपत रिलीज होने वाली है और इसी हफ्ते उन्हें दिल्ली में नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। इन सबके बीच में उनकी एक और खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस काफी खुश होंगे। दरअसल बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक कृति सेनन अपने नए घर में दिवाली तक शिफ्ट हो सकती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक उनका ये नया घर मुंबई में बांद्रा स्थित पाली हिल इलाके में है। फिलहाल इसमें जोरो शोरों से इंटीरियर का काम चल रहा है। वो अपने हिसाब से इस घर का काम करवा रही हैं।
अभी तक अमिताभ के घर रह रही हैं एक्ट्रेस
दिसंबर, 2021 में खबर आई थी कि कृति सेनन ने अमिताभ बच्चन का डुपलैक्स किराए पर लिया है। ये फ्लैट मुंबई के अंधेरी में स्थित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पता चला कि कृति ने इस घर के लिए 60 लाख रुपये की डिपोजिट फीस थी और वो 10 लाख रुपये घर का किराया दे रही थीं। जबकि इससे भी पहले एक्ट्रेस जुहू में रहती थीं।
क्यों मिला नेशनल अवॉर्ड?
कृति सेनन को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नेशनल अवॉर्ड मिला है। कृति सेनन को ये अवॉर्ड उनकी फिल्म मिमी में उनकी बेहतरीन परफोर्मेंस के लिए दिया गया है। एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई हैं।
गणपत में कृति का एक्शन
कृति सेनन और गणपत स्टारर फिल्म 20 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कृति सेनन पहली बार जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी और टाइगर श्रॉफ को भी टक्कर देंगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों से इसे काफी प्यार मिल रहा है लेकिन देखना होगा कि लोग यही प्यार सिनेमाघरों में भी दिखाते हैं या नहीं।