लाइगर: करण जौहर की फिल्म के लिए विजय देवरकोंडा ने उतारे कपड़े, कहा 'मैंने अपना सबकुछ दे दिया'
लेकिन अब जो इस फिल्म से सामने आया है वो आपको हैरान कर देगा। विजय एकदम नए अंदाज़ में दिख रहे हैं। एक्टर ने फिल्म से अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्हें बिना कपड़ों के देखा जा सकता है। शरीर ढकने के लिए एक्टर ने गुलाब के फूलों का सहारा लिया है।
Updated : July 02, 2022 11:10 AM ISTलेकिन अब जो इस फिल्म से सामने आया है वो आपको हैरान कर देगा। विजय एकदम नए अंदाज़ में दिख रहे हैं। एक्टर ने फिल्म से अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्हें बिना कपड़ों के देखा जा सकता है। शरीर ढकने के लिए एक्टर ने गुलाब के फूलों का सहारा लिया है।
विजय देवरकोंडा जल्द करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म लंबे समय से खबरों में बनी हुई है। लेकिन अब जो इस फिल्म से सामने आया है वो आपको हैरान कर देगा। विजय एकदम नए अंदाज़ में दिख रहे हैं। एक्टर ने फिल्म से अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्हें बिना कपड़ों के देखा जा सकता है। शरीर ढकने के लिए एक्टर ने गुलाब के फूलों का सहारा लिया है।
इस तस्वीर को करण जौहर ने और खुद विजय ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। विजय ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है-एक फिल्म जिसने मेरा सबकुछ ले लिया। एक परफॉरमेंस के तौर पर मैंटली, फिजिकली मेरा सबसे चैलेंजिंग रोल' देखिये वो अवतार जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा-
A Film that took my everything.
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) July 2, 2022
As a performance, Mentally, physically my most challenging role.
I give you everything!
Coming Soon#LIGER pic.twitter.com/ljyhK7b1e1
वहीं करण ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-'रोज़ रोज़ ऐसे गिफ्ट नहीं मिलते '
बता दें, पुरी जगन्नाथ के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम जैसी ये 5 भाषाओँ में रिलीज़ की जाएगी। इस फिल्म के लिए विजय ने तमिल सीखी है। वहीं अनन्या ने भी तेलुगु भाषा पर काम किया है। ये फुल एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी। इस फिल्म में राम्या कृष्णन, रॉनित रॉय, विष्णु रेडी और मकरंद देशपांडे जैसे एक्टर्स नज़र आयेंगे। फिल्म की रिलीज़ से जुड़ी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इंतजार में में बैठे फैंस को जल्द रिलीज़ डेट का सरप्राइज मिलेगा। विजय देवरकोंडा की ये पहली हिंदी फिल्म होगी। उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसर्बी से इंतजार हो रहा है।