माधुरी दीक्षित का चेहरा देख लोगों को हुआ सर्जरी का शक, बोले- 'चेहरे की हालत बिगाड़ दी'
माधुरी दीक्षित की एक वीडियो सामने आई है जिसमें लोगों को शक हो रहा है कि उन्होंने सर्जरी कराई है। लोग कह रहे हैं कि इससे उनका चेहरा बिगड़ गया है।
Updated : September 05, 2022 03:32 PM ISTमाधुरी दीक्षित की एक वीडियो सामने आई है जिसमें लोगों को शक हो रहा है कि उन्होंने सर्जरी कराई है। लोग कह रहे हैं कि इससे उनका चेहरा बिगड़ गया है।
माधुरी दीक्षित इन दिनों झलक दिखला जा 10 में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। शो में उनके साथ करण जौहर और नोरा फतेही भी को-जज हैं। जबकि शो को मनीष पॉल एक बार फिर से होस्ट कर रहे हैं। माधुरी अपने डांस के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। वो आज भी यंग हीरोइन्स को टक्कर देती हैं। सोमवार को माधुरी को पैपराजी ने झलक दिखलाजा 10 के सेट पर स्पॉट किया। वो एक लाल प्रिटेड साड़ी में नजर आईं। एक्ट्रेस हमेशा की तरह स्माइल करती नजर आईं। लेकिन यहां पर लोगों को ये शक हुआ कि माधुरी ने अपने चेहरे की सर्जरी करवाई है।
हर कोई अपने अपने कयास लगा रहा है क्योंकि माधुरी का चेहरा यहां कुछ अलग नजर आ रहा है। एक के बाद उन पर बोटॉक्स सर्जरी के कयास लगाए जाने लगे। एक यूजर ने लिखा, ''उन्होंने अपने चेहरे पर बोटॉक्स से क्या करवा लिया है?'' दूसरे ने लिखा, ''क्या ये सुनंदा पुष्कर हैं या माधुरी?'' एक यूजर ने कहा, ''बहुत ज्यादा बोटॉक्स।'' एक और ने लिखा, ''चेहरा बहुत गड़बड़ दिख रहा है।'' एक यूजर ने लिखा, ''भाई, चेहरे की हालत बिगाड़ दी।'' हालांकि सबका ये नजर नहीं था। कुछ लोगों ने ये भी लिखा कि वो उम्र के साथ भी जवान दिखती हैं और उनका निखार बरकरार है।
बात करें झलक दिखला जा 10 की तो ये 5 साल बाद टीवी पर लौट रहा है। शो में आपको कंटेस्टेंट्स के तौर पर एक से बढ़कर एक धुरंधर नजर आएंगे। आप शो में निया शर्मा, रुबीना दिलैक, गशमीर महाजनी, शिल्पा शिंदे, अली असगर, फैजल शेख, नीति टेलर, धीरज धूपर, पारस कलनावत, सेलिब्रिटी शेफ जोरावर कालरा और अमृता खानविलकर जैसे स्टार्स को अपने डांस का दम दिखाते देखेंगे। शो को आप हर शनिवार-रविवार 8 बजे देख सकते हैं। इसके अलावा ये शो आपको वूट एप पर भी मिल जाएगा।