निक जोनस न होते तो मुंह के बल गिरती प्रियंका चोपड़ा, वीडियो देख फैंस बोले- देसी गर्ल सही हाथों में है
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Updated : October 20, 2023 05:23 PM ISTप्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके सिंगर पति निक जोनस हमेशा से ही सबसे हॉट कपल्स में से एक रहे हैं। जब भी वो कोई तस्वीर या फिर वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं तो वो जंगल में लगी आग की तरह फैल जाती है। मेट गाला के वक्त दोनों काफी ज्यादा कमाल के नजर आए थे। इस इवेंट के बाद जो आफ्टर पार्टी रखी गई थी उसे जुड़ी कई तस्वीरें कपल्स की काफी वायरल हुई थी। इन सबके बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को गिरने से बचाते हुए दिखाई दिए हैं।
दरअसल जेरी एक्स मिमी नाम के इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में हम प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को मेट गाला 2023 की पार्टी के बाद अपनी कार की ओर चलते हुए देख सकते हैं। वीडियो में दोनों को हाथों में हाथ डाले चलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान प्रियंका रेड कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि अमेरिकी सिंगर निक जोनस ऑल-ब्लैक आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। अपनी कार की ओर चलते हुए लवबर्ड्स फैंस की ओऱ मुस्कुराते हुए देखे जा सकते हैं। उसी वक्त चलते-चलते प्रियंका चोपड़ा गिरने वाली होती है तभी निक जोनस उन्हें संभाल लेते हैं। प्रियंका और निक का ये वीडियो देखकर फैंस का दिल काफी ज्यादा खुश हो गया है। आप भी यहां देखिए प्रियंका चोपड़ और निक जोनस से जुड़ा वीडियो यहां।
वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी बेटी मालती की एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में मालती खिड़की के सहारे अपने दम पर खड़ी हुई दिखाई दे रही थी। वह कैमरे की ओर अपनी पीठ करके खड़ी हुई थी। उस दौरान वो खिड़की के बाहर देख रही थी। फैंस को मालती की तस्वीर काफी पसंद आई थी।