डीप नेक ड्रेस में उप्स मोमेंट से बचती दिखीं न्याया देवगन, ट्रोल्स बोले- ड्रेसिंग सेंस नहीं...
न्यासा देवगन के लिए उनकी डीप नेक ड्रेस बनी आफत, देखिए कैसी हो गई हालत...
Updated : December 26, 2022 12:17 PM ISTन्यासा देवगन के लिए उनकी डीप नेक ड्रेस बनी आफत, देखिए कैसी हो गई हालत...

बॉलीवुड में अकसर स्टार किड्स भी सुर्खियां बटोरते नजर आ जा जाते हैं। खासतौर से वो जो अभी फिल्मों में नहीं आए। इन्हीं में से एक अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन भी हैं। न्यासा पिछले कुछ टाइम से ज्यादा नजर आ रही हैं। उनका ट्रांसफोर्मेशन देखकर हर कोई हैरान है। उनकी खूबसूरती की चर्चा आजकल सोशल मीडिया पर होती रहती है। अब उनकी एक वीडियो सामने आई है जिसमें न्यासा एक पिंक कलर की डीप नेक ड्रेस में नजर आ रही हैं। लेकिन इस ड्रेस की वजह से वो ट्रोल भी हो गईं। वो इस ड्रेस में कंफर्टेबल नजर नहीं आ रही थीं।
न्यासा की कई वीडियोज सामने आई हैं। एक वीडियो में वो गाड़ी में बैठती हैं और बैठते ही सबसे पहले अपनी ड्रेस ऊपर करती हैं। इसी वीडियो पोस्ट की कमेंट में लिखा है कि न्यासा को ड्रेसिंग सेंस नहीं हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि लिटिल सिंघम इस ड्रेस में कंफर्टेबल नहीं है। किसी किसी ने न्यासा के लुक पर भी सवाल किए। एक ने लिखा कि दो दो सर्जरी करवाई है।
न्यासा की एक और वीडियो में एक्ट्रेस अपने दोस्त ओरी के साथ नजर आ रही हैं। दोनों कंफ्यूजन में दिखते हैं कि दोनों को किस साइड जाना है। ओरी को पैपराजी आवाज मारकर रोक लेते हैं। वो रुक जाते हैं लेकिन न्यासा का बिल्कुल भी मन नहीं होता कि वो पोज दें।
अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे हैं। एक बड़ी बेटी न्यासा देवगन और दूसरे छोटे बेटे का नाम युग देवगन है। लेकिन अब न्यासा देवगन ही अपने हॉट और बोल्ड लुक की वजह से सुर्खियों मे हैं। उन्होंने पहले भी ऐसी बिजलियां गिराई हैं। उम्मीद है कि पापा अजय देवगन अपनी बेटी को भी जल्द फिल्मों में उतार सकते हैं। लेकिन अभी तो अजय देवगन ही हेडलाइन्स में छाए रहते हैं। पहले उनकी फिल्म दृश्यम 2 आई और उसके बाद वो फिल्म भोला में नजर आएंगे। इसके टीजर ने भी दर्शकों में एक्साइटमेंट भर दी है।