पठान में घायल शाहरुख खान को ऐसे बचाने आए सलमान, देखिए उनका दमदार कैमियो
शाहरुख खान की फिल्म पठान आज रिलीज हो गई है। फिल्म में सलमान खान ने कैसे जबरदस्त एंट्री मारी है इससे जुड़ा वीडियो सामने आया है।
Updated : January 25, 2023 09:06 AM ISTशाहरुख खान की फिल्म पठान आज रिलीज हो गई है। फिल्म में सलमान खान ने कैसे जबरदस्त एंट्री मारी है इससे जुड़ा वीडियो सामने आया है।
एक्टर शाहरुख खान, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मोस्ट आवेटेड फिल्म पठान आज रिलीज कर दी गई है। काफी सारे विवादों के बीच इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा चुका है। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए लोगों की लंबी लाइन सिनेमाघरों के बाहर देखने को मिल रही है। कुछ फैंस तो शाहरुख खान की ये फिल्म देख भी आए और उन्होंने अपने रिएक्शन इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दिए हैं। लेकिन कुछ लोगों का फिल्म में भाईजान की एंट्री को देखकर मन खुश हो गया। अब आप भी यदि देखना चाहते हैं कि सलमान खान ने कैसे शाहरुख खान की फिल्म पठान में एंट्री मारी है तो इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल एक ट्विटर पेज पर फिल्म पठान में भाईजान की एंट्री का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान बिल्कुल घायल होकर जमीन पर लेटे होते हैं। तभी होती है सलमान खान की एंट्री। सलमान खान को अपने सामने देखकर पठान यानी शाहरुख खान काफी खुश हो जाते हैं। इसके बाद सलमान खान फुल एक्शन मोड़ में आकर दुश्मनों की बैंड बजाते हुए दिखाई देते हैं। आप भी यहां देखिए फिल्म पठान में सलमान खान की एंट्री से जुड़ा जबरदस्त तरीके से वायरल होता हुआ वीडियो।
The Bhai enters the 🐅 @BeingSalmanKhan #PathaanFirstDayFirstShow #PathaanReview pic.twitter.com/LrD5pJCmzH
— Goundamaniofficial (@Goundamanioffi1) January 25, 2023
फिल्म पठान के अंदर सलमान खान ने कम से कम 20 मिनट का कैमियो करके आग लगा दी है। सलमान खान ने फिल्म में बतौर टाइगर बनकर एंट्री मारी है। फैंस इस पल का काफी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे और आज वो दिन आ ही गया है। पठान के अंदर सलमान खान की आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर भी लोगों को दिखाया गया है। वैसे एक चीज तो हम कह सकते हैं कि शाहरुख खान और सलमान खान को स्क्रीन पर साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।