पवन सिंह ने बर्थडे पर फैंस को दिया गाने का तोहफा, रिलीज होते ही 1 मिलियन व्यूज पार
पवन सिंह का ये गाना रिलीज होते ही 1 मिलियन हुआ पार, आपने देखा?
Updated : January 05, 2023 01:41 PM ISTपवन सिंह का ये गाना रिलीज होते ही 1 मिलियन हुआ पार, आपने देखा?
पवन सिंह आज यानी 5 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं और इस मौके पर उन्हें जमकर बधाइयां मिल रही हैं। फैंस तो उनपर प्यार लुटा ही रहैं, वहीं सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर पवन सिंह को बर्थडे विश कर रहे हैं। निरहुआ और प्रियंका पंडित जैसे भोजपुरी स्टार्स ने पवन सिंह को दिल से बधाइयां दी हैं। वहीं पवन सिंह ने भी अपने फैंस का ख्याल रखा और उल्टा अपने गाने के रूप में फैंस को ही गिफ्ट दे डाला। पवन ने इस मौके पर अपना नया गाना 'पांचे के नाचे अइहा' रिलीज कर दिया है। कमाल की बात है कि रिलीज होते ही मात्र 5 घंटों के अंदर ही ये गाना 1 मिलियन व्यूज पार कर गया। फैंस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।
'पांचे के नाचे अइहा' गाने की बात करें तो पवन सिंह ने गाने की शुरुआत में ही बड़ा अनोखा अंदाज दिखाया है। गान में पवन सिंह के साथ डिंपल सिंह नजर आ रही हैं। उन्होंने डिंपल को अपने कंधों पर उठा लिया है। इस गाने को शिल्पी राज और पवन सिंह ने गाया है। गाने के बोल आशुतोष अंशु ने लिखे हैं। जबकि म्यूजिक प्रियांशू सिंह ने दिया है। पवन डिंपल काफी जबरदस्त मूव्स इस गाने में दिखा रहे हैं। पवन अपने बिंदास अंदाज में दिख रहे हैं तो डिंपल भी सुपरहॉट दिख रही हैं।
पवन सिंह भोजपुरी के वैसे भी बड़े स्टार हैं। उनके पिछले साल कई गाने ट्रेडिंग में रहे थे। हालांकि एक्टर अपनी पत्नी संग तालाक को लेकर भी सुर्खियों में रहे। लेकिन फैंस ने उन्हें इस बीच भरपूर सपोर्ट दिया और उनके काम को खूब पसंद किया। वहीं लॉली पॉप सिंगर भी लगातार अपने फैंस के लिए काम कर रहे हैं और आगे आने वाले समय में इस साल आप उनकी कई फिल्में और गानें देख पाएंगे।