पवन सिंह का गाना हरी हरी ओढ़नी सोशल मीडिया पर हुआ हिट, पांच दिन में ही हुए 10 मिलियन व्यूज
भोजपुरी का नया गाना हरी हरी ओढ़नी सोशल मीडिया पर खुब धमाल मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह और डिंपल सिंह की केमिस्ट्री जबरदस्त दिख रही हैं।
Updated : November 09, 2022 04:25 PM ISTभोजपुरी का नया गाना हरी हरी ओढ़नी सोशल मीडिया पर खुब धमाल मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह और डिंपल सिंह की केमिस्ट्री जबरदस्त दिख रही हैं।
भोजुपरी के सुपरस्टार कहने जाने वाले एक्टर पवन सिंह इन दिनों अपनी पत्नी के लगाए गए इल्जामों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। उन पर कई सारे आरोप उनकी पत्नी ने लगाए हैं। इन सबके बीच उनका नया गाना हरी हरी ओढ़नी सोशल मीडिया पर खुब धमाल मचा रहा है। इस गाने ने पांच दिन के अंदर 10 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं। फैंस इस गाने पर जमकर प्यार बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में लोगों को पवन सिंह का अंदाज पसंद आ रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ डिंपल सिंह की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
डीआरएस म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल ने भोजपुरी के गाने हरी हरी ओढ़नी को शेयर किया है। गाने में डिंपल सिंह को परेशान करते हुए पवन सिंह गाना गा रहे हैं। गाने में डिंपल हरे कलर के लहंगे में काफी कमाल की लग रही हैं। पवन सिंह के साथ-साथ इस गाने को सिंगर अनुपमा यादव ने गाया है। गाने को काफी पसंद भी किया जा रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री में ये गाना धमाल मचा रहा है। इस गाने को म्यूजिक देने का काम प्रियांशु सिंह ने किया है। जबकि इसके गीतकार आशुतोष तिवारी और निर्देशक पवन पाल हैं।
इन सबके बीच डीआरएस म्यूजिक के संचालक धनंजय सिंह का कहना है,‘ यह गाना पूरी तरह से रीच और लैबिस डिजाईन में दिल्ली के रमणीय लोकेशन पर शूट किया गया है। साथ-साथ डीआरएस म्यूजिक पर पवन सिंह की कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहे हैं, जो दर्शकों के समक्ष जल्द ही होगी’। इस गाने के वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पवन सिंह सिर्फ एक सिंगर नहीं हैं, वह अरबों लोगों के लिए एक भावना हैं। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा-हमें बिहारी होने पे गर्व है की हमारे बिहार में पवन भईया जैसे सिंगर है।